
रवि पायक/ भीलवाड़ा. दिल में अगर कुछ कर गुजरने की तमन्ना और कुछ कर दिखाने का जुनून हो तो आप अपनी मंजिल को हर कीमत पर हासिल आखिर कर ही लेते हैं. यह सच कर दिखाया है भीलवाड़ा शहर के रहने वाले युवक गौतम ने जिन्हे स्केचिंग का कुछ इस प्रकार जुनून था कि गूगल को अपना गुरु मानते हुए स्केचिंग करना सीखा और लगातार कई सालों की मेहनत के बाद आज वह इस मुकाम पर पहुंच गए हैं कि किसी भी व्यक्ति का चेहरा कागज पर उतार लेते है.
गौतम कहते है कि मुझे बचपन से ही पेंटिंग और स्केचिंग करने का शौक था. ऐसे में गूगल को अपना गुरु बना लिया और बाद में धीरे-धीरे प्रैक्टिस करते हुए आज मैं स्केचिंग की कला में इस मुकाम पर पहुंच गया हूं. यही नहीं जिस प्रकार आजकल लोगों में गिफ्ट के तौर पर व्यक्ति विशेष की स्केचिंग की तस्वीर भेंट करने का ट्रेंड चल रहा है तो ऐसे में मेरे पास लोग स्कैच बनाने की डिमांड लेकर भी आते हैं.
भीलवाड़ा शहर के आर के कॉलोनी के रहने वाले गौतमबताते है कि कि मुझे शुरुआत से ही स्केचिंग करने का बहुत शौक था मगर कुछ परिस्थितियां नहीं होने के चलते आर्ट स्कूल नहीं जा सका. जिसके बाद मैंने गूगल और सोशल मीडिया में वीडियों देखकर स्केचिंग करना शुरु किया. लॉकडाउन के समय सभी व्यक्ति घर के अंदर रहते थे तब में स्केचिंग की प्रैक्टिस करता था. लगातार कई सालों की प्रैक्टिस करने के बाद आज मैं इस मुकाम पर पहुंच गया हूं.
बता दे कि गौतम B.ED के स्टूडेंट है पढ़ाई करने के साथ खाली समय में स्केचिंग बनाने का काम करते है. अब तक में 50 से 70 लोगों के स्कैच बना चुके है. आजकल गौतम अपने स्केच सोशल मीडिया पर डालते है जिससे लोगों में उनसे स्केच बनवाने की डिमांड बढ़ी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 19:44 IST








