
नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर इस वक्त सिर्फ परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के फोटोज और वीडियो वायरल होते नजर आ रहे हैं. बीते दिन शनिवार को दोनों दिल्ली में सगाई कर चुके हैं. इस खास मौके पर बॉलीवुड और राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. खास दोस्तों और फैमिली के बीच बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने भी सगाई में एंट्री की. इन दिनों मीका सिंह का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह परिणीति और उनके मंगेतर सिंगर के गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं.
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपलुर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अब राघव चड्ढा संग जल्द शादी के बंधन में भी बंधने वाली हैं उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को अपने जीवन साथी के रूप में चुना है. एक्ट्रेस ने बीते दिन दिल्ली के कपूरथला हाउस में अपने करीबियों संग सगाई कर ली. इस नेता और एक्ट्रेस की जोड़ी की सोशल मीडिया पर कई सारी फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं. दोनों का रोमांटिक अंदाज लोगों को काफी भा रहा है. वायरल हो रहे वीडियोज में एक मीका सिंह का भी वीडियो है जिस पर दोनों थिरकते नजर आ रह हैं. ये कपल वीडियो में मीका सिंह के गाने पर डांस करते नजर आ रहा है.
कई एक्टर्स ने ठुकराया, जब सैफ अली खान के हाथ लगा था ये बड़ा ऑफर, बोरिस बनकर रच दिया था इतिहास
मीका सिंग के गाने पर थिरकने को मजबूर हुआ कपल
परिणीति चोपड़ा की सगाई में बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने भी एंट्री की. अपने सिंगिंग टैलेंट से उन्होंने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया था. ये सामने आए वीडियो में साफ नजर आ रहा है. सिंगर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस खास मौके का वीडियो शेयर किया है, जिसमें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा गाने गल मिट्टी मिट्टी बोल की धुन पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ मीका सिहं ने लिखा “बहुत सोणा मुंडा ते बहुत प्यारी कुड़ी! साथ ही कपल को सगाई की बधाई भी दी है..” इसी वीडियो को पैपराजी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. फैंस को कपल का ये रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Entertainment news., Parineeti chopra
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 18:27 IST








