Health Tips : गर्मी के मौसम में भूलकर भी न खाएं ऐसा खाना, नहीं तो हो सकते हैं बीमार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मोहित शर्मा/ करौली. भीषण गर्मी के मौसम में कई लोग ऐसे होते हैं जो गर्मी अधिक पड़ने के कारण थोड़े से आलस के चलते रात को बनाए हुए भोजन का सेवन सुबह तो वहीं दिन में बनाए हुए भोजन का सेवन शाम को कर लेते हैं. इस मौसम में तापमान अधिक होने के कारण हाथों-हाथ तैयार किया गया भोजन भी दो-तीन घंटों में दूषित हो जाता है. जिसका सेवन ना केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बल्कि कई लोगों को उल्टी दस्त जैसी और कई मौसमी बीमारियों की चपेट में भी ले लेता है. बासी खाने की इसी लापरवाही के चलते कई लोगों को इस मौसम में भारी समस्या के चलते हॉस्पिटल में भर्ती होने को भी मजबूर होना पड़ जाता है. यहां तक कि एक्सपर्ट के अनुसार गर्मी के मौसम में बासी खाने की यही लापरवाही कई लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हो जाती है.

बासी खाने का भूलकर भी नहीं करना चाहिए सेवन
सीनियर फिजीशियन डॉ गणेश मीणा ने बताया कि गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आते हैं. इस मौसम में उल्टी दस्त की मुख्य वजह है बासी भोजन. गर्मी के मौसम में अधिकांश लोग शादी या किसी अन्य प्रोग्राम में जाकर सुबह के बने हुए भोजन का सेवन कर लेते हैं. जो स्वास्थ्य के लिए इस मौसम में सबसे ज्यादा नुकसानदायक होता है. उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहने के कारण भोजन दो-तीन घंटों में ही खराब हो जाता है और उसमें कीटाणु पड़ जाते हैं. तो ऐसे में लोगों को विशेष रुप से बासी खाने से बचकर ताजा खाने का सेवन करना चाहिए.

बासी खाने से आ जाती है शरीर में पानी की कमी

डॉ. मीणा के मुताबिक गर्मी के मौसम में बासी खाने के सेवन से शरीर में पानी की कमी आ जाती है. इसलिए गर्मी के मौसम बासी खाने का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए. उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की कमी के कारण लोगों की मृत्यु तक हो जाती है. ऐसे में लोगों को इस मौसम में पानी की कमी का विशेष ध्यान रखना चाहिए और उल्टी दस्त जैसी थोड़ी भी समस्या होने पर नजदीकी चिकित्सक से जल्द से जल्द परामर्श लेना चाहिए.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 18:21 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें