
प्रदीप धनखड़/बहादुरगढ़: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हुई कांग्रेस की जीत से बहादुरगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ता भारी उत्साहित हैं. हरियाणा में भी पूरे जोश के साथ लोगों के बीच जा रहे हैं. बहादुरगढ़ में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भी अब गति पकड़ रहा है. कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून की अगुवाई में कांग्रेसियों की भीड़ लोगों के बीच जा रही है.
हालांकि, कांग्रेस विधायक के साथ अभियान में बहादुरगढ़ के काफी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नदारद हैं, जिससे बहादुरगढ़ में कांग्रेस की एकजुटता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक राजेंद्र जून की अगुवाई में आज वार्ड नंबर 22 में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया. शहर की महावीर पार्क कॉलोनी में बने हनुमान मंदिर के पास बनी चौपाल में राजेंद्र जून ने लोगों से सीधा संवाद किया.
प्रदेश में भी बनेगी कांग्रेस की सरकार
विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कर्नाटक जीत पर कर्नाटक के लोगों और तमाम देश के लोगों को बधाई दी है. कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समर्पण और एकजुटता रंग लाई है. कहा कि कर्नाटक के लोगों ने भाजपा के घमंड को तोड़ने का काम किया है और अब 2023 के अंत में होने वाले चुनाव में भी कांग्रेस को जीत मिलेगी. उसके बाद हरियाणा में भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार बनेगी. हालांकि, विधायक के बहादुरगढ़ हलके के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नदारद रहे, जिसे बहादुरगढ़ में कांग्रेस की एकजुटता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 18:20 IST








