
निशा राठौड़/ उदयपुर. मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान की ओर से ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया पर 22 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती पर शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी. बीएन संस्थान में राजपूत समाज की बैठक में यह निर्णय किया गया. बैठक में बताया गया कि शोभायात्रा में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अगवानी की जाएगी.
मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के उदयपुर शहर अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह करेलिया ने बताया कि पिछले वर्ष की प्रताप जयंती के आयोजन अभूतपूर्व रहे थे और इस वर्ष भी जयंती समारोह को और अधिक भव्य रूप देने का प्रयास किया जाएगा. बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ. केसरसिंह भूरिया ने युवाओं से महाराणा प्रताप के चरित्र को जीवन में उतारने का आह्वान किया.साथ ही युवा वर्ग से जयंती महोत्सव के कार्यों में सहयोग करने की अपील भी की.
उदयपुर में पिछले वर्ष कन्हैया लाल हत्या कांड और इससे पहले दो वर्ष कोरोना की बंदिशों के चलते शोभा यात्रा को संक्षिप्त रूप दिया गया था. लेकिन इस वर्ष इसे भव्य बनाने की कोशिश की जा रही .सभी समाज के लोग महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर एक साथ भव्य शोभायात्रा में शामिल होंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 16:11 IST









