अमीन पद के चयनित अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! दरभंगा में 18 मई को होगा डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिनव कुमार/दरभंगा. जिले में अमीन बनने की राह ताक रहे अभ्यारयों के लिए खुशखबरी है. उनके कागजातों की जांच के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है.जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा बताया गया है कि सरकार के संयुक्त सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पटना द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में तथा बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, पटना द्वारा सीबीटी परीक्षा 2019 के आलोक में अमीन के पद पर नियुक्ति हेतु कोटिवार अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त हुई है.

प्राप्त सूची के अनुसार दरभंगा जिला के लिए 67 चयनित अभ्यर्थियों को अमीन के पद पर नियुक्ति की जानी है. विभागीय पत्र में सभी चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की कार्रवाई एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण किये जाने का निर्देश प्राप्त है.

18 मई को होगी कागजातों की जांच
जिलाधिकारी ने बताया कि 18 मई को प्रमाण पत्र और कागजातों की जांच होगी. नियुक्ति प्राधिकार द्वारा मूल प्रमाण पत्र व सभी प्रमाण पत्रों के जाँचोपरान्त प्रथम दृष्टया संतुष्ट हो जाने के बाद ही चयनित अभ्यर्थियों से इस आशय का शपत्र पत्र लिये जाने का निर्देश प्राप्त है कि उनके द्वारा दिये गए सभी प्रमाण पत्र सही है. तथा भविष्य में कोई त्रुटि पाये जाने पर उनकी नियुक्ति रद्द कर दी जाएगी. इसके साथ ही विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर से (दरभंगा)

यह भी कहा गया है कि तत्कालीन कार्मिक एवं भूमि सुधार विभाग सम्प्रति सामान्य प्रशासन विभाग बिहार पटना द्वारा पूर्व में निर्गत संकल्प में निहित प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अनुशंसित अभ्यर्थियों के सभी प्रमाण पत्रों के जांचोपरान्त संतुष्ट होने के बाद ही नियुक्ति पत्र निर्गत करने एवं वेतनादि का भुगतान किये जाने का निर्देश प्राप्त है.

निर्धारित समय पर अभ्यर्थी लाएं ये कागजात
सभी अभ्यर्थियों को निदेशित किया गया कि प्रमाण पत्रों के सत्यापन हेतु निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर पहचान पत्र मूल प्रति के साथ स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति, आवासीय प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति, जाति प्रमाण पत्र, क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र की स्व अभिप्रमाणित छायाप्रति लानी है.

साथ ही सभी प्रमाण पत्र सही हैं तथा गलत पाये जाने पर नियुक्ति रद्द कर दी जाएगी एवं नियमानुसार आवश्यक कानुनी कार्रवाई की जाएगी से संबंधित शपथ पत्र, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा निर्गत स्वास्थ्य प्रमाण पत्र मूल में, विवाह में दहेज नहीं लेने एवं देने से संबंधित शपथ पत्र मूल में, न्यायालय में किसी प्रकार का मुकदमा लंबित नहीं रहने का शपथ पत्र मूल में, पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्गत चरित्र प्रमाण-पत्र, तीन पासपोर्ट साइज फोटो एवं पूर्व में नियोजित, पदस्थापित कार्यालय से निर्गत अनापत्ति प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे.

Tags: Bihar News, Darbhanga news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें