Karnal News: उज़्बेकिस्तान में हरियाणवी छोरे का जलवा, क्यूबा के बॉक्सर को हराकर जीता कांस्य

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिमांशु नारंग/करनाल: उज़्बेकिस्तान में चल रही वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत ने कई मेडल अपने पक्के कर लिए हैं. वहां भारतीय बॉक्सर्स का दबदबा कायम है. वहीं करनाल के बॉक्सर निशांत देव ने भी अपना जलवा बिखेर दिया है. निशांत देव उन खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं, जिन्होंने क्यूबा के बॉक्सर को मात दी है.

भारत के बॉक्सर बड़े टूर्नामेंट में कई बार क्यूबा के बॉक्सर से हार जाते थे, लेकिन इस बार 71 किलोग्राम वर्ग में निशांत देव ने क्यूबा के खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और कांस्य पदक जीता. करनाल के निशांत ने भारत के लिए इतिहास रच दिया है, हालांकि सेमीफाइनल मुकाबले में निशांत देव को कजाकिस्तान के खिलाड़ी से हार झेलनी पड़ी और कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा.

2012 से कर रहा बॉक्सिंग
निशांत 2012 से बॉक्सिंग कर रहे हैं. हरियाणा के लिए उसने कई मेडल जीते हैं. अब उसने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया। पिता से लेकर मां, दादा-दादी सभी उसके इस प्रदर्शन से खुश हैं. 2021 में बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में निशांत को क्वाटर फाइनल में नाक पर चोट लग गई थी और उसकी नाक की हड्डी टूट गई थी. वहीं 2022 में उसे काफी संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि उसके कंधे में चोट रही, लेकिन अब उसने वापसी की और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता.

स्वागत की तैयारी
घरवालों ने बताया कि अब निशांत एशियन गेम्स की तैयारी करेगा, जो चीन में इसी साल होगी. घरवालों को उम्मीद है कि वह वहां गोल्डन पंच लगाएगा. वहीं अब उज़्बेकिस्तान से निशांत जल्द आने वाला है. सभी को उसका इंतजार है, साथ ही ढोल नगाड़ों के साथ उसके स्वागत की तैयारी की जा रही है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 14:10 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें