
हाइलाइट्स
हमेशा ताजा पनीर का ही इस्तेमाल करें.
फ्राई करते ही पनीर को गर्म पानी में डुबोएं.
How To Make Soft Paneer: पनीर सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है, यह स्वाद में भी बेमिसाल होता है. यही वजह है कि वेजिटेरियन फूड में पनीर का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. आप इसी सलाद, पालक पनीर, कड़ाही पनीर, सिंपल पनीर की सब्जी से लेकर शाही पनीर, चिली पनीर और न जाने क्या-क्या रेसिपी में इस्तेमाल करते हैं. यही नहीं, इसे बनाना भी आसान है और यह काफी जल्दी भी बन जाता है. ऐसे में अगर आपको फटाफट कोई अच्छी सब्जी बनानी हो तो आप पनीर की सब्जी आसानी से बना सकते हैं. हालांकि, कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनके घर का पनीर पकने के बाद उतना मुलायम नहीं रहता, जितना रेस्टोरेंट के रेसिपीज में रहता है. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आप पनीर को मुलायम बनाने के लिए क्या कर सकते हैं.
पनीर को मुलायम रखने के लिए ट्रिक्स
ठंडे पानी का इस्तेमाल
जब आप पनीर को तलें तो गैस का फ्लेम मीडियम रखें और पास में ठंडे पानी का बड़ा सा कटोरा भी रखें. अब पनीर के टुकड़ों को कढ़ाई में डालकर तलें और हल्का ब्राउन रंग होते ही उसे निकालकर तुरंत पानी में डाल दें. 5 से 10 मिनट तक पानी में रहने दें और फिर सब्जी में डालने से पहले इसे प्लेट में रख लें. पनीर पकने के बाद भी सॉफ्ट रहेगी.
गर्म पानी का इस्तेमाल
तलने के बाद अगर पनीर सॉफ़्ट नहीं रहता तो आप दूसरा तरीका आजमा सकते हैं. इसके लिए आप पनीर को तलें और पास में ही बड़े बर्तन में गर्म पानी रखें. आप इसमें एक चम्मच नमक भी डाल दें. अब फ्राई होते ही पनीर को गर्म पानी में डालकर ढंक दें. सब्जी बनाते वक्त इसे छानकर इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल घटाने में मददगार है सहजन फली का रायता, वजन भी करेगा कम! 10 मिनट में करें तैयार
कच्चे पनीर को रखें पानी में
अगर कई दिनों से पनीर फ्रिज में रखा है तो हो सकता है कि ये पकने के बाद कड़ा हो जाए. इसके लिए आप पनीर को काट लें और इसे नॉर्मन पानी में आधे घंटे के लिए छोड़ दें. अब आप इसे तलें या सब्जी में इस्तेमाल करें. पनीर सख़्त नहीं होंगे.
ये भी पढ़ें: गर्मी में खाएं तरबूज-कॉर्न सलाद, पेट में हो जाएगी ठंडक, नहीं रहेगी डिहाइड्रेशन की टेंशन
अच्छी क्वालिटी का लें
हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि पनीर ताजा और अच्छी क्वालिटी का हो. ताजा पनीर का स्वाद काफी अच्छा होता है और ये मुलायम भी होते हैं. खराब क्वालिटी के पनीर पकने पर कड़े हो जाते हैं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cooking, Food, Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 14:00 IST









