Dungarpur News : 150 बच्चों के हुनर को तराशेंगे विदेश से आए ट्यूटर, धारावी के हिप हॉप रैपर भी सिखाएंगे ​रैपिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 जुगल कलाल/ डूंगरपुर. गर्मी की ​छुट्टियों में अक्सर बच्चें अपने मामा, भुआ या अन्य रिश्तेदार के घर जाते दिखते थे. मगर समय के साथ बच्चें अब हाथों में फ़ोन लेकर खेलते हुए नज़र आते हैं. जिसे की बच्चें की मानसिक विकास की क्षमता पर भी इसका असर पड़ता है. इन सारी चीज़े से बच्चों दूर करने और बच्चों का हुनर निखारने का बीड़ा डूंगरपुर नगर परिषद ने उठाया है. नगर परिषद की पहल पर नगरपरिषद की ओर से 14 से 28 मई तक बच्चो के लिए निशुल्क हुनर समर केम्प लगाया जाएगा. इसमें देश व विदेश के प्रशिक्षक बच्चों के हुनर को निखारेंगे.

सभापति अमृत कलासुआ ने बताया कि 14 से 28 मई तक समर केंप का आयोजन नगरपरिषद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेरिज हॉल में आयोजित किया जाएगा. समर केंप को लेकर प्रवेश प्रक्रिया शुरु हो चुकी है. सभापति अमृत कलासुआ ने बताया कि आजकल के बच्चे मोबाइल से काफी जूड गए है और धीरे धीरे आउट डोर खेलो तो समाप्त ही हो गए है. बच्चो को मोबाइल की दुनिया से बाहर निकालने और पढ़ाई का तनाव कम करने को लेकर परिषद द्वारा समर केंप का आयोजन किया जा रहा है जिससे शहर का बच्चा कुछ नया सीख कर अपने व्यवहारिक जीवन मे अपनाए.

हुनर कैंप में ये होंगी गतिविधियां

सभापति अमृतलाल कलासुआ ने बताया कि हुनर कैंप में संगीत से लेकर योगा और चित्रकला से लेकर फोटोग्राफी, थिएटर से सम्बन्धित सभी कलाएं, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, नेचर वॉक, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में घर में पड़ी अनुपयोगी चीजों का उपयोग कर उन्हें उपयोग में लाना, इवेंट मेंजमेंट सहित और स्वच्छता रखने के गुर सिखाए जाएंगे.

विदेश से बुलाए प्रशिक्षक, रैपिंग भी सीखेंगे बच्चे
हुनर कैंप को की व्यवस्था देखने वाली अंवनी जैन बताती हैं कि हुनर कैंप फ्रांस, ईटली, ग्रीस से ट्यूटर आयेंगे जो बच्चों उनकी कल्चर बारे में जानकरी देंगे. वहीं, मुंबई के धारावी से हिप हॉप रैपर भी आएंगे जो बच्चों बीटी बॉक्सिंग और रैपिंग सिखाएंगे. अभी तक कैंप के लिए 600 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. जिसमें में से 150 बच्चों स्लेक्ट किया जाएगा.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 14:09 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें