PHOTOS: परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई में सजी सितारों की महफिल, दिखा सिनेमा-राजनीति का अनूठा संगम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली: राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा की आज 13 मई को करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मोजूदगी में सगाई हो गई. सगाई समारोह में फिल्म और राजनीति जगत की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंचीं. (फोटो साभार: Viral Bhayani/Instagarm@raghavchadha88)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सगाई समारोह में पत्नी के साथ अपने चिरपरिचित अंदाज में पहुंचे. यहां भी वे साधारण पहनावे में दिखे. (फोटो साभार: Viral Bhayani) प्रियंका चोपड़ा को उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा के साथ देखा गया. तीनों पारंपरिक परिधान में जंच रहे हैं. (फोटो साभार: Viral Bhayani) प्रियंका चोपड़ा ने नियॉन कलर के आउटफिट में अपना जलवा दिखाया. उन्होंने सगाई समारोह में पैपराजी को खूबसूरत पोज दिए. (फोटो साभार: Viral Bhayani) आप के नेता संजय सिंह भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का जश्न मनाने कपूरथला हाउस पहुंचे. (फोटो साभार: Viral Bhayani) कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम को सगाई समारोह में पारंपरिक पहनावे में देखा गया. पी चिदंबरम को फूलों के गुलदस्ते के साथ देखा गया. (फोटो साभार: Viral Bhayani) आदित्य ठाकरे भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में शामिल हुए. (फोटो साभार: Viral Bhayani) मनीष मल्होत्रा ​​भी ज्यादातर मेहमानों की तरह फंक्शन में कॉटन के कुर्ता-पायजामा में दिखे. उन्होंने सगाई समारोह के लिए काले रंग का कुर्ता, सफेद पायजामा और काले रंग की नेहरू जैकेट पहनी हुई थी. (फोटो साभार: Viral Bhayani) दोनों पक्षों के कई मेहमान शनिवार को दिल्ली में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के सगाई समारोह का हिस्सा बने. सगाई समारोह के लिए कपूरथला हाउस में परिवार के कई सदस्यों और राजनेताओं की महफिल जमी. (फोटो साभार: Viral Bhayani)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें