
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के ठीक बाद भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलने उतरेगी. पिछले एडिशन में उप विजेता रही टीम इंडिया इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल खेलने उतरेगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली की कप्तानी में टीम हारी थी जबकि इस बार रोहित शर्मा पर ट्रॉफी जीतने की जिम्मेदारी रहेगी. गावस्कर ट्रॉफी में खराब फॉर्म के बाद केएल राहुल से उप कप्तानी छीनी गई थी.
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल बेहद अहम होने वाला है. लगातार दूसरी बार इस अहम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया हर हाल में इस बार ट्रॉफी जीतना चाहेगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड द ओवल में 7 से 11 जून तक यह मैच खेला जाना है. भारत की टेस्ट टीम में इस वक्त उप कप्तान की जगह खाली है. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद केएल राहुल को इस पद से हटाया गया था.
कौन होगा अगला उप कप्तान
रोहित शर्मा के साथी और टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को उप कप्तान बनाए जान की खबर सामने आई है. बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को इस बात की जानकार दी है. ‘भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान चेतेश्वर पुजारा होंगे और इस बात के लगभग हर कोई वाकीफ है. अब तक इस बात को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. जब आईसीसी को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अंतिम टीम भेजी जाएगी तो उसमें उप कप्तान के तौर पर चेतेश्वर पुजारा का नाम होगा. हालिया काउंटी सीजन में चेतेश्वर पुजारा ने ससेक्स की टीम के लिए बेहद शानदार खेल दिखाया है उनके इस फॉर्म में देखकर बहुत ही अच्छा लग रहा है.’
पुजारा का इंटरनेशनल करियर
चेतेश्वर पुजारा ने भारत की तरफ से 102 टेस्ट मैच में अब तक 7154 रन बनाए हैं जिसमें 35 अर्धशतक और 19 शतकीय पारी खेली है. टेस्ट टीम से बाहर हुए इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट धमाका करते हुए 8 मैच में 5 शतक के साथ कुल 1094 रन बनाए थे. इसमें दोहरे शतक भी शामिल थे. इस शानदार प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश दौरे के लिए पिछले साल टीम में वापसी की थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cheteshwar Pujara, KL Rahul, Rohit sharma, WTC Final
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 17:12 IST








