विराट कोहली की फैन फॉलोइंग से तंग आए नवीन-उल-हक! बचने के लिए निकाली जुगाड़, अब मिली शांति

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद नवीन खेलते नजर नहीं आए.
नवीन-उल-हक ने विराट को सोशल मीडिया पर बनाया था निशाना.

नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल 2023 में लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं. कोहली अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर ही रहे थे, तभी नवीन-उल-हक और गौतम गंभीर के साथ विवाद ने उन्हें और बड़ा मुद्दा बना दिया. विवाद से भरे मैच के बाद इस मुद्दे को फैंस ने जमकर हवा दी, फिर चाहे सामने गंभीर हों या फिर नवीन-उल-हक. विराट के फैंस दोनों पर ही जले पर नमक छिड़कते नजर आते हैं. लेकिन अब नवीन-उल-हक ने विराट की फैन फॉलोइंग से बचने का जुगाड़ निकाल लिया है.

विराट कोहली के फैंस भारत के हर कोने में बसे हुए हैं. ऐसे में फैंस नवीन-उल-हक का पीछा उनके सोशल मीडिया हैंडल तक नहीं छोड़ रहे थे. अफगान प्लेयर ने भी विराट को निशाना बनाते इंस्टा पर स्टोरी लगाई. लेकिन फैंस नवीन की हर पोस्ट पर उन्हें अनाब-सनाब बोलते नजर आते. जिसके बाद नवीन-उल हक ने अपने इंस्टाग्राम पर कमेंट्स की लिमिट लगा दी है. अब उनकी किसी भी पोस्ट पर लिमिटेड लोग ही कमेंट्स कर सकते हैं.

नवीन ने विराट के विकेट का मनाया था जश्न

Naveen Ul Haq

मुंबई के खिलाफ मैच में विराट कोहली महज 1 रन पर रन आउट का शिकार हो गए. जिसके बाद नवीन-उल-हक ने उनके विकेट का जश्न इंस्टा पर स्टोरी लगाकर मनाया. दोनों प्लेयर्स के बीच विवाद के बाद इंस्टाग्राम पर मिनी वॉर भी देखने को मिला था. नवीन-उल-हक आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद एक भी मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं.

Tags: IPL 2023, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें