आईपीएल में कौन करता है ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का चयन? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, आकाश चोपड़ा का आया जवाब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

राशिद खान ने मुंबई के खिलाफ 79 रन बनाने के बाद 4 विकेट भी चटकाए
गुजरात टाइटंस के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 103 रन की पारी खेली
सोशल मीडिया पर कई लोग सूर्या के तो कई राशिद खान को POTM चुने जाने के पक्ष में थे

नई दिल्ली. आईपीएल का 16वां सीजन आखिरी पड़ाव पर है. मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच सीजन का 57वां मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने शतकीय पारी खेलकर टीम को धमाकेदार जीत दिलाई. गुजरात की ओर से स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने पहले बैटिंग में धमाल मचाते हुए ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली. इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में 4 विकेट चटकाए. इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखकर सोशल मीडिया पर लोग यह जानने को आतुर होने लगे कि किसने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना जाएगा और कौन इसका चयन करता है. आईपीएल में कॉमेंट्री कर रहे पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने इस बारे में विस्तार से बताया है.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर और वर्तमान में कॉमेंटेटर की भूमिका निभा रहे आकाश चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘जो लोग यह सोचते रहते हैं कि POTM पुरस्कार कैसे दिया जाता है और कौन इसका चयन करता है. वर्ल्ड फीड (इंग्लिश) से एक कॉमेंटेटर को इस काम के लिए चुना जाता है. वही व्यक्ति हमेशा तय करता है कि यह अवॉर्ड किसे दिया जाए.’

यह भी पढ़ें:Prerak Mankad Fifty: प्रेरक मांकड़ का अर्धशतक, पूरन की तूफानी पारी, लखनऊ की अदब से टॉप 4 में वापसी

सूर्यकुमार ने 49 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाए
दरअसल, मुंबई बनाम गुजरात वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 11 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन बनाए. सूर्या की इस बेहतरीन पारी के दम पर मुंबई ने गुजरात टाइटंस को 27 रन से हरा दिया. इस मैच में राशिद ने पहले बैटिंग करते हुए 32 गेंदों पर नाबाद 79 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 10 छक्के शामिल थे. इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में 4 विकेट चटकाए. सोशल मीडिया पर लोग दो खेमे में बंट गए. एक का कहना था कि सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच मिलना चाहिए जबकि दूसरा खेमा राशिद खान को यह अवॉर्ड देने की सिफारिश करने लगा. हालांकि सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

मुंबई ने 5 विकेट पर 218 रन बनाए
गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए राशिद खान की आक्रामक पारी के दम पर 8 विकेट पर 191 रन बनाए थे. जवाब में मुंबई इंडियंस से सूर्यकुमार की बेहतरीन शतक के दम पर 5 विकेट पर 218 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

Tags: Aakash Chopra, IPL 2023, Rashid khan, Suryakumar Yadav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें