CBSE 10th Result 2023 : यशदीप बने जिला टॉपर, 98.6 प्रतिशत अंक किया हासिल, जानिए सफलता का राज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शशिकांत ओझा/पलामू. सीबीएसई के द्वारा 10 वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए गए है. पलामू जिले के विद्यार्थियों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है.रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद से स्कूल के शिक्षक, अभिभावक और छात्र काफी प्रसन्न है. पलामू जिले से सीबीएसई द्वारा 10 वीं के रिजल्ट में यशदीप कुमार 98.6 प्रतिशत लाकर जिला टॉप किया है. वीपीएम ज्ञान निकेतन से यशदीप कुमार जिला टॉप किया है . यशदीप कुमार का सपना डॉक्टर बन देश की सेवा करने का है. यशदीप कुमार के रिजल्ट से उनके पिता और स्कूल के टीचर्स बहुत प्रसन्न है.

यशदीप ने न्यूज 18 को बताया की वो स्कूल के अलावा घर पर तीन घंटे पढ़ाई करते थे. परीक्षा के समय नजदीक आने पर प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर उतना पढ़ाई कंपलीट करते थे. यशदीप ने बताया की मेरे मां-पापा दोनों सरकारी शिक्षक है. पंडवा मोड़ में उनका घर है. मैं बड़े होकर डॉक्टर बनना चाहता हूं. देश की सेवा करने के लिए अपने सपनों के उड़ान को लेकर आगे भी पढ़ाई इसी तरह करूंगा.

बच्चों पर नहीं देना चाहिए दबाव
यशदीप के माता-पिता सतेंद्र मेहता और छाया देवी का कहना है कि बच्चे अपने हिसाब से लक्ष्य को पा सकते हैं. उन्हें दबाव देकर पढ़ाया नहीं जा सकता है. अभिभावकों का इतना कर्तव्य होना चाहिए के बच्चों पर ध्यान दें. उन पर दबाव नहीं देंगे तो बच्चे अवश्य नाम रोशन करेंगे. अभिभावक बच्चों के सपने को पूरा करने के लिए बस उनका साथ दें.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 20:46 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें