‘द केरल स्टोरी’ की जारी है धुआंधार रफ्तार, 100 करोड़ का आंकड़ा जल्द हो सकता है पार, जानें कलेक्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली.  विवादों के बीच रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी’ को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. अदा शर्मा की इस फिल्म की तूफानी रफ्तार रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. 5 मई को रिलीज हुई इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ‘द केरल स्टोरी’ पर बवाल मचा हुआ है. लेकिन अब फिल्म के बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए लगता है कि विवादों में घिरा होना इस फिल्म के लिए लाभदायक साबित हो रहा है. कोई बड़ा स्टार न होने के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स- ऑफिस पर जो कारनामा कर दिखाया है, वो बीते महीनों में रिलीज हुई बड़े- बड़े स्टार्स की फिल्में भी न कर पाईं. 

‘द केरल स्टोरी’ ने अपने जबरदस्त ओपनिंग कलेक्शन से सभी को हैरान कर दिया था. इस फिल्म ने 8.03 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स-ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की थी.  पिछले शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी उछाल दर्ज किया गया था. वीक डेज के बावजूद फिल्म की जबरदस्त कमाई जारी थी.

Tags: Adah Sharma

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें