Karnataka Election Result 2023: महिलाओं से कांग्रेस के इन पांच बड़े वादों ने कर्नाटक में दिलाई जीत, सिलेंडर से लेकर बस में फ्री सफर शामिल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के परिणामों में कांग्रेस ने बाजी मार ली है. कांग्रेस कर्नाटक में 136 सीटों पर लगभग जीत की स्थिति में है. यह बहुमत के जादुई आंकड़े से कहीं ज्‍यादा है. वहीं पिछली बार की विजेता बीजेपी इस बार सिर्फ 65 सीटों पर सिमट गई है. राज्‍य की मौजूदा सरकार के खिलाफ मिले जनादेश के लिए वैसे तो चुनावी वादों के अलावा, राजनीतिक पार्टियों की लामबंदी, कांग्रेस के दो बड़े नेताओं डीके शिवकुमार और सिद्दारमैया के मिलकर जमीन पर जाकर किए गए प्रचार, आम आदमी को जोड़ने की मुहिम सहित कई चीजें जिम्‍मेदार हैं लेकिन इस बार देखा जा रहा है कि महिलाओं और खासतौर से पारिवारिक जरूरतों से जुड़े मुद्दों ने जीत में अहम भूमिका निभाई है.

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में इस बार पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्‍यादा वोट मतदान किया है. वहीं खास बात है कि इस बार न सिर्फ दिल्‍ली मॉडल की तरह कर्नाटक में भी फ्री-बिजली पानी के वादों को अपने घोषणापत्र में शामिल किया, बल्कि कांग्रेस पार्टी की ओर से करीब एक साल तक जमीन पर उतर कर की गई मेहनत और महिलाओं के लोकल मुद्दों ने जीत में अहम भूमिका निभाई है.

इस बार कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में महिलाओं की जरूरतों से संबंधित कई ऐसे वादे किए, जो इस चुनाव परिणाम में निर्णायक की भूमिका में रहे. इनमें प्रमुख पांच वादे ये हैं..

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

200 यूनिट फ्री बिजली
कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में इस बार गृह ज्‍योति योजना के तहत 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी. जिसे महिलाओं ने पसंद किया है. इसी तरह का वादा दिल्‍ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी किया था, जिसके बाद दोनों राज्‍यों में पार्टी को बहुमत वाला जनादेश मिला था.

परिवार की मुखिया को 2000 रुपये
कांग्रेस पार्टी ने घोषणापत्र में कहा था कि गृह लक्ष्मी स्कीम के अंतर्गत परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया को 2 हजार रुपये हर महीने दिए जाएंगे. पार्टी का कहना था कि गृह लक्ष्मी योजना उन महिलाओं के लिए सौगात के समान होगी, ​जो एलपीजी की आसमान छूती कीमत और महंगाई की मार झेल रही हैं. राज्य की महिलाएं आगे बढ़ें और सशक्‍त बनें. वे अपने पैरों पर खुद खड़ी होकर आत्मनिर्भर बन सकें और अपने बच्चों का पालन पोषण कर सकें.

बसों में मुफ्त यात्रा
दिल्‍ली में केजरीवाल सरकार की मुफ्त बस यात्रा योजना की तरह कांग्रेस ने कर्नाटक में जीत के बाद सभी महिलाओं को कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन और बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम की बसों में सभी महिलाओं को मुफ्त यात्रा का वादा भी किया था. ताकि महिलाओं की भागीदारी सामाजिक और आर्थिक उन्‍नति में बढ़ सके.

10 किलो अनाज मुफ्त
भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस ने अन्ना भाग्य योजना में बीपीएल कार्ड धारक परिवारों को 10 किलो अनाज मुफ्त देने की भी गारंटी दी है. महंगाई के दौर में राहत देने वाला यह वादा भी महिलाओं को काफी पसंद आया है.

दूध का मुद्दा
कांग्रेस ने कर्नाटक के लोकल और सस्‍ते दूध नंदिनी को बीपीएल या गरीबों में मुफ्त बांटने का भी वादा किया था. इन पूरे चुनावों में अमूल बनाम नंदिनी का मुद्दा छाया रहा. इस साल 5 अप्रैल को गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने कर्नाटक में अमूल के प्रोडक्ट उतारने की घोषणा की. इस घोषणा के बाद राज्य में यह मुद्दा शुरू हो गया और कर्नाटक के कई नेताओं और लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. यहां तक कि महिलाएं भी दूध के मामले में दो फाड़ दिखीं.

Tags: BJP Congress, Congress, Karnataka, Karnataka Assembly Election 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें