केले को 15 दिन तक घर में रख सकेंगे, बिल्‍कुल भी नहीं होंगे खराब, एक्‍सपर्ट ने दिए टिप्‍स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यह कोई छिपी हुई बात नहीं कि अगर आप केले को कहीं रख दें या फलों की टोकरी में छोड़ दें तो वह बहुत जल्‍दी पक जाते हैं और खराब होने लगते हैं. फ्र‍िज में केले को रखा नहीं जा सकता क्‍योंकि यह फूड प्‍वाइजन‍िंग की वजह बन सकता है. ऐसे में एक एक्‍सपर्ट ने दो तरीके बताए हैं, अगर इस तरह आप स्‍टोर करें तो केला 15 दिनों तक खराब नहीं होगा. इतना ही नहीं, उसमें विटामिन में गायब नहीं होंगे.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताब‍ि‍क, किचन टिप्स ऑनलाइन के माइक ने कुछ प्रयोग किए. उन्‍होंने केले के दो सेट बनाए. एक को किचन काउंटर पर रख दिया. और दूसरे को एक एयर टाइट कंटेनर के अंदर रखा. कंटेनर के अंदर उन्‍होंने एथ‍िलीन की एक बॉल भी रखी. दरअसल, एथ‍िलीन ऑक्‍सीकरण के माध्‍यम से गैसों को हटाकर फलों और सब्‍ज‍ियों को ताजा रखता है. इससे फल काफी दिनों तक बिल्‍कुल एक ही तरह रहते हैं. माइक ने कहा, एक हफ्ते में किचन में रखे केले पकने लगे थे, लेकिन कंटेनर में रखे केले अभी भी बिल्‍कुल ताजा थे.

इसकी वजह से तेजी से पकते केले
दरअसल, जब केले प्राकृतिक रूप से पकते हैं तो उनके छिलके से एथिलीन गैस निकलती है. केले के आसपास की हवा में एथिलीन की मात्रा जितनी अधिक होती है, उतनी ही तेजी से वे पकने लगते हैं. इसमें भूरा रंग मेलेनिन सहित गहरे पिगमेंट की वजह से आता है. यह इंसानों की त्‍वचा और बालों में भी पाया जाता है. जैसे-जैसे एक केला भूरा, और भूरा होता जाता है अधिकांश स्टार्च शर्करा में परिवर्तित हो जाता है, जिससे इसमें मिठास आती है. इसीलिए भूरे हो चुके केले खराब नहीं होते. उनसे और फूड बना सकते हैं.

कैसे कर सकते हैं पकने की प्रक्रिया को धीमा
घर पर केले के पकने की प्रक्रिया को धीमा करने का एक और तरीका है. उसको चारों ओर से क्लिंग फिल्म से लपेट दें. सभी केलों को एक साथ रखने की बजाय, इन्‍हें अलग-अलग रखें. क्योंकि जब आप इन्‍हें क्‍ल‍िंग फ‍िल्‍म से लपेट देते हैं तो तो एथिलीन गैस के रिसाव के लिए कम जगह होती है. वहीं, अगर आप चाहते हैं तो केले जल्‍दी पक जाएं तो उन्‍हें एक बंद पेपरबैग में रख दीजिए. ऐसा करने से इन्‍हें पर्याप्‍त ऑक्‍सीजन मिलेगी और केले जल्‍दी पक जाएंगे; अगर आप केलों को प्‍लास्टिक बैग में रखेंगे तो पर्याप्‍त ऑक्‍सीजन नहीं मिल पाएगा और पकना रुक जाएगा. यही कारण है कि अधिकांश समय, सुपरमार्केट में केले अक्सर प्लास्टिक में पैक किए जाते हैं .

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें