Shikaripura Karnataka Election 2023: पूर्व CM येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र जीते, भाजपा का गढ़ बचाया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

इस सीट से BS येद‍ियुरप्‍पा जीत चुके हैं 9 में से 8 चुनाव
कर्नाटक की राजनीत‍ि में 3 बड़े समुदायों ल‍िंगायत, वोक्‍काल‍िगा और कुरुबा समुदाय का वर्चस्‍व
ल‍िंगायत समुदाय के करीब 400 से ज्यादा मठ हैं जिनकी जनसंख्या करीब 17 फीसदी है

Shikaripura Karnataka Election 2023: कर्नाटक व‍िधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) में शिकारीपुरा व‍िधानसभा सीट (Shikaripura Assembly) पर पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) के बेटे बीवाई विजयेंद्र येदियुरप्पा (BY Vijayendra Yediyurappa) 11008 वोटों के अंतर से जीत गए हैं. इस सीट पर सभी पैनी नजर बनी हुई थी. यह सीट कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) का बड़ा गढ़ मानी जाती रही है. इस बार यहां से भाजपा के ट‍िकट पर उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र येदियुरप्पा (BY Vijayendra Yediyurappa) का मुकाबला कांग्रेस के गोनी मलतेश (GONI MALATESH) और आम आदमी पार्टी के चंद्रकांत रेवंकर (CHANDRAKANTH S REVANAKAR) के साथ था. इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला बेहद कड़ा बना हुआ था.

शिमोगा ज‍िला व संसदीय क्षेत्र (Shimoga) अंतर्गत आने वाली शिकारीपुरा व‍िधानसभा सीट (Shikaripura Assembly)से पूर्व सीएम बीएस येद‍ियुरप्‍पा 8 बार विधायक चुने जा चुके हैं. इस बार भाजपा ने उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र येदियुरप्पा (BY Vijayendra Yediyurappa) पर बड़ा दांव खेला है. फ‍िलहाल बीवाई विजयेंद्र येदियुरप्पा शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे थे.

इस बीच देखा जाए तो कर्नाटक की राजनीत‍ि में तीन बड़े समुदायों का बोलबाला है. पहला ल‍िंगायत, दूसरा वोक्‍काल‍िगा और तीसरा कुरुबा समुदाय है. तीनों ही समुदाय के तीन अलग-अलग बड़े नेता हैं. लेक‍िन इनमें से सबसे बड़ा समुदाय ल‍िंगायत माना जाता है. ल‍िंगायत समुदाय के करीब 400 से ज्यादा मठ हैं जिनकी जनसंख्या करीब 17 फीसदी है. इस समुदाय का 75-80 विधानसभा सीटों पर सीधा प्रभाव माना जाता है. फिलहाल लिंगायत समुदाय के सबसे बड़े नेता बीएस येदियुरप्पा हैं.

Karnataka Assembly Election 2023: पूर्व CM येदियुरप्पा का बड़ा गढ़ शिकारीपुरा सीट, यहां से बेटा बीवाई विजयेंद्र आजमा रहे क‍िस्‍मत, जानें स‍ियासी समीकरण

इसके बाद प्रदेश की राजनीति में दूसरे दबदबे वाले समुदाय में वोक्कालिगा समुदाय है. करीब 12% वाले इस समुदाय के 150 से ज्यादा मठ हैं और सबसे बड़े नेता एचडी देवगौड़ा हैं. वोक्कालिगा समुदाय का 50-55 विधानसभा सीटों पर सीधा प्रभाव है. इन दोनों समुदायों के बाद तीसरा बड़ा समुदाय कुरुबा माना जाता है ज‍िसका राजनी‍त‍ि में अच्‍छा दबदबा है. कुरुबा समुदाय की कुल आबादी करीब 8 फीसदी है ज‍िसका असर करीब 25-30 विधानसभा सीटों पर देखा जा सकता है. कुरुबा समुदाय से आने वाले सबसे बड़े नेता सिद्धारमैया हैं.

इस सीट से बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) ने 1983 से लेकर 2018 तक के कुल 9 चुनावों में से 8 पर जीत दर्ज की है. स‍िर्फ 1999 में कांग्रेस के महालिंगप्पा ने बीएस येदियुरप्पा को 7,561 वोटों के अंतराल से हराकर जीत दर्ज की थी. बाकी सभी 8 चुनावों में उन्‍होंने वोटों के अच्‍छे मार्ज‍िन के साथ जीत दर्ज की थी.

कर्नाटक राज्‍य में कुल वोटर्स की संख्‍या 5.24 करोड़ से ज्‍यादा
कर्नाटक में वोटरों की संख्‍या की बात करें तो इस बार कुल 5,24,11,557 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरूष मतदाता 2,63,32,445 और मह‍िला मतदाता 2,60,26,752 हैं. वहीं थर्ड जेंडर की संख्‍या 4,751, सर्व‍िस वोटर 47,609, पहली बार वोट करने वाले 9,58,806 मतदाता, और 80 की उम्र पार कर चुके कुल 12,15,142 मतदाता हैं.

Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें