झगड़ा हुआ तो पत्नी की हत्या कर दीवान पलंग में छिपाई लाश, दो दिनों तक उसी पर सोता रहा फिर किया FIR

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लालपुर में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी. हत्या के बाद दो दिनों तक लाश को दीवान में छिपा कर रखा था. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की वजह परिवारिक विवाद बतायी जा रही है. लालपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक घर के दीवान में महिला बबिता साहू की लाश मिली. मृतका के पति कीर्तन साहू को टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

मामले की जानकारी देते हुए टिकरापारा थाना प्रभारी अमित बेरिया ने बताया कि 11 मई की शाम को बबिता और कीर्तन साहू के बीच विवाद हुआ था. उसके बाद गला दबाकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी. 12 मई की शाम को पति ने रिपोर्ट कि और बताया कि उसकी पत्नी की किसी ने हत्या कर दीवान में भर दिया है. आरोपी कीर्तन साहू का झूठ ज्यादा देर तक पुलिस के सामने टिक नहीं सका. पुलिस ने प्राथमिक विवेचना में ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

क्या थी विवाद की वजह 

आपके शहर से (रायपुर)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

प्राथमिक विवेचना में पता चला है कि पति और पत्नी की दो अलग-अलग शादियां हुई हैं. शादी के बाद दोनों भले ही एक साथ रहते थे मगर दोनों में विवाद काफी होता था. आरोपी कीर्तन साहू शराब भी पीता था. दोनों के बीच विवाद की वजह भी यही रहती थी. टिकरापारा पुलिस ने इस मामले में विवेचना के बाद आरोप पति को गिरफ्तार कर लिया है.

हत्या के बाद दो दिन एक रात सोया दीवान पर पति

कीर्तन साहू अपनी पत्नी बबीता की हत्या के बाद घर के दीवान पलंग पर ही सोता रहा. बड़े ही शातिर तरीके से उसने हत्या की प्लानिंग की फिर हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद फरियादी बन कर थाने भी जा पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. शव से दुर्गंध आने के बाद वो खुद रिपोर्ट लिखाने पुलिस के पास गया था

Tags: Chhattisagrh news, Crime News, Wife murder

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें