हाइलाइट्स
कर्नाटक चुनाव में बजरंग दल और बजरंग बली को नेताओं ने चुनावी मुद्दा बनाया था.
यूजर्स ने अपने-अपने अंदाज में कांग्रेस और बीजेपी की खिंचाई की.
कई यूजर्स ने अपने पसंदीदा नेताओं को लेकर मजेदार मीम्स शेयर किए.
Hilarious Memes on Karnataka Assembly Election: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत और बीजेपी की हार के बाद अब सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. कांग्रेस व बीजेपी समर्थक अपने-अपने अंदाज में हार-जीत पर चुटकियां ले रहे हैं. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंग दल और बजरंग बली से लेकर मुस्लिम आरक्षण व हिजाब के मुद्दे पर सियासत गर्माई थी. अब चुनाव नतीजे आने के बाद जनता सोशल मीडिया के जरिए नेताओं की हार-जीत पर रिएक्शन दे रही है.
कर्नाटक में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. वहीं, बीजेपी इन चुनावों में महज 60-70 सीटों के बीच सिमटकर रह गई है और कांग्रेस 136 सीटों के साथ राज्य में नई सरकार बनाएगी. हालांकि, चुनावी नतीजों की अंतिम घोषणा होना बाकी है. आइये देखते हैं कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार को लेकर सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है.
ट्विटर पर आई मीम्स और कार्टून की बाढ़
कर्नाटक में बीजेपी की हार को लेकर एक यूजर ने ट्वीट किया और लिखा कि बजरंग दल बीजेपी के साथ और बजरंग बली कांग्रेस के साथ हैं. वहीं, किसी ने राहुल गांधी को हीरा बता दिया.

एक यूजर ने लगान फिल्म में आमिर खान को मिली जीत के बाद जश्न की इमेज शेयर करते हुए लिखा कि शायद आज कांग्रेस दफ्तर में भी इस तरह का माहौल होगा.

वहीं, कुछ यूजर ने कांग्रेस मुक्त भारत को लेकर बीजेपी के नारे पर जमकर चुटकी ली और कहा कि अब बीजेपी दक्षिण भारत मुक्त हो रही है.

इसके अलावा भी ट्विटर पर कर्नाटक चुनाव को लेकर कई तरह के टॉपिक ट्रेंड कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत देखकर बजरंग दल वाले इस तरह से हैरान होकर देख रहे हैं.

आजकल देश में हर बड़े मुद्दे पर चाहे वह राजनैतिक हो या गैर राजनीतिक सभी तरह के इश्यू को लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन जाहिर करते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, PM Modi, Rahul gandhi
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 19:14 IST








