‘हार-जीत BJP के लिए कोई नई बात नहीं, आत्ममंथन करेंगे’, येदियुरप्पा की आई पहली प्रतिक्रिया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बेंगलुरु. कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों का 2024 के लोकसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी राज्य में 28 लोकसभा सीटों में से 25 सीटें जीतने के लिए कड़ी मेहनत करेगी, जो उसने 2019 के चुनावों में हासिल की थी. उन्होंने कहा, ‘चुनाव परिणाम का 2024 के चुनाव से कोई संबंध नहीं है. हमने 25 सीटें जीती थीं और नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम फिर से उन सीटों को जीतने के लिए ईमानदारी से प्रयास करेंगे.’

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कर्नाटक के नतीजों से नहीं घबराने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी अपनी हार के कारणों का आत्मविश्लेषण करेगी. येदियुरप्पा ने कहा, ‘मैं जनता के इस फैसले को सम्मानपूर्वक स्वीकार करता हूं.’ उन्होंने कांग्रेस से कहा कि वह लोगों से किए गए वादों का सम्मान करे. उन्होंने कहा, ‘आप गारंटी देने के लिए हर दरवाजे पर गए थे और सत्ता में आने के तुरंत बाद उन्हें पूरा करने का वादा किया था। उन्हें पूरा करना आपका कर्तव्य है.’

ये भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव में जीत पर पीएम मोदी ने कांग्रेस को दी बधाई, बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत को भी सराहा

Tags: BS Yediyurappa, Karnataka Assembly Election 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें