Karnataka Election 2023: प्रियंका ने भाई के सिर बांधा जीत का सेहरा, बताया ‘प्लान 2024’, कहा-‘राहुल PM बनेंगे यदि..’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेंगलुरु. कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से यदि किसी को सबसे ज्यादा खुशी हुई है तो वह हैं प्रिंयका गांधी (Priyanka Gnadhi). कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 कांग्रेस की जीत ने प्रियंका और उनके भाई राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को नई दिशा दे दी है. भाई की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को प्रियंका ने अहम मानते हुए इस ​जीत का सेहरा राहुल ​गांधी के सिर बांधा है. कर्नाटक में जीत के बाद प्रियंका ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस जीत पर खुशी जाहिर की और कांग्रेस से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी.

प्रियंका गांधी ने खुशी जाहिर करते हुए जनता को धन्यवाद कहा. प्रियंका का कहना था, ‘सबसे पहले तो मैं कर्नाटक की जनता को दिल से बधाई देना चाहती हूं. उन्होंने पूरे देश में यह संदेश दे दिया है कि वे समस्या के समाधान और मुद्दों पर बातचीत की राजनीति चाहती है. हिमाचल प्रदेश में भी हमारा पूरा प्रचार इसी पर था कि जनता के मुद्दों पर बात होनी चाहिए. जैसे मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, विकास आदि पर बात हो. हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की जनता ने दिखा दिया है कि अब ध्यान भटकाने वाले राजनीति नहीं चाहिए. कर्नाटक ने अपना ध्यान केंद्रित रखा और भ्रष्ट सरकार को वहां से हटा दिया.’

जीत के बाद अब यह रहेगा प्लान
प्रियंका ने कर्नाटक में जीत के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार को भी धन्यवाद दिया. इसके अलावा उनका कहना था, ‘पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधीजी के नेतृत्व में यह चुनाव लड़ा गया. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का इसमें अहम योगदान रहा.’ आगे के प्लान को लेकर उनका कहना था, ‘अब हमारे पर बड़ी जिम्मेदारी है. हमने कुछ वादे किए हैं, कुछ गारंटी दी है उसे पूरा करना है. साथ ही जनता को यह दिखाना है ​कि इस देश में एक नई राजनीति उभर सकती है, जो विकास की बात करती है.’

वहीं, जब प्रियंका गांधी से राहुल के पीएम बनने को लेकर जब सवाल किया गया तो उनका कहना था, ‘ये तो जनता ही बताएगी कि आगे क्या होगा?’ ऐसा कहकर प्रियंका मुस्कुरा दीं.

Tags: Congress, Karnataka Assembly Election 2023, Priyanka gandhi, Rahul gandhi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें