Rashmika Mandanna शाकाहारी होने का ढोंग करतीं, चिकन बर्गर खाते देख लोगों ने जमकर लगाई लताड़, बताया पाखंडी..

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



रश्मिका मंदाना पिछले साल से ही अलग- अलग मुद्दों को लेकर आलोचनाओं का शिकार होती रहीं. उनका बॉलीवुड डेब्यू भी फ्लॉप हुआ, जबकि उन्होंने हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ शुरुआत की थी लेकिन उनकी गुडबाय डिजास्टर साबित हुई. उस वक्त उनकी फिल्म को इसलिए भी लोगों ने नहीं देखा, क्योंकि उन्होंने कांतारा पर अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया था. अब वे नॉनवेज खाने को लेकर ट्रोल हो रही हैं. हाल ही में रश्मिका मंदाना ने चिकन बर्गर को प्रमोट कर खुद को एक विवाद में घसीटा है. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में वे मसालेदार तले हुए चिकन को बढ़ावा देने वाले एक विज्ञापन में नजर आ रही हैं. इसे देखने के बाद हर कोई हैरान है और उन्हें जमकर लताड़ रहा है.

दरअसल, रश्मिका मंदाना वेगन और वेजिटेरियन (vegetarianism and veganism) की मुखर हिमायती रही हैं. वे पहले जानवरों के प्रति अपने प्यार और पौधों पर आधारित आहार अपनाने के अपने फैसले के बारे में बात कर चुकी हैं. अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में खुद ये दावा किया था कि वे शाकाहारी हैं और उन्हें जानवरों से प्यार है, इसलिए वे प्लांट बेस्ड फूड ही अपनी डाइट में लेती हैं. इसलिए जब लोगों ने उन्हें एक फास्ट-फूड विज्ञापन में चिकन खाते हुए देखा तो वे हैरान रह गए. तमाम नेटिज़न्स ने रश्मिका को खुद शाकाहारी होने का दावा करने के बावजूद मांसाहारी भोजन को बढ़ावा देने के लिए ढोंगी करार दिया. कुछ ने उन पर पाखंडी होने और अपने प्रशंसकों को गुमराह करने का आरोप लगाया, जबकि अन्य ने पशु अधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया. रश्मिका को लेकर एक ने लिखा, ये किस तरह का डबल स्टैंडर्ड है…तो एक ने कहा, दोगलाबन की सीमा होती है..ये साउथ वाले बॉलीवुड के साथ में आकर पैसों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं. कई लोग सवाल कर रहे हैं ये कबसे शुरू कर दी..एक ने कमेंट किया..And you said that you are a vegetarian. Did you think people are fool..तो एक ने Fake vegetarian करार दिया. शाकाहारी होकर चिकन बर्गर खाने को प्रमोट करने के लिए रश्मिका की लोग जमकर खिंचाई कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक विवाद पर एक्ट्रेस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. बात अगर वर्कफ्रंट को लेकर करें तो वे इन दिनों रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ में अपनी आगामी भूमिका की तैयारी कर रही हैं, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें