बिहार-झारखंड के लुटेरों ने लूटा था 29 लाख कैश और ज्वेलरी शॉप से 15 लाख के गहने, 5 गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट- जावेद खान

रामगढ. झारखंड के रामगढ़ जिले के रामगढ़ शहर में 11 अप्रैल को एलआईसी कार्यालय के बाहर से 29 लाख की लूट के मामले समेत 8 मई को रामगढ शहर के दामोदर नदी पुल के पास होटल शिवम इन परिसर में स्थित कोहिनूर जेवर दुकान में 15 लाख के जेवर लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस लूट की घटना को बिहार और झारखंड के 5 लुटेरों ने अंजाम दिया था. पकड़े गए लुटेरों के पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा गोली लगा हुआ एक देशी लोडेड कट्टा, एक ऑटोमैटिक चाकू, दो मोबाइल, 25 हज़ार 500 सौ नगद समेत लूट के जेवरात को किया बरामद किया है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि की लूटपाट की घटना के खुलासे के लिए रामगढ़ एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. इस लूटपाट की घटना को अंतरराज्यीय गिरोह ने अंजाम दिया था जिसमें बिहार के नालंदा का एक और झारखंड के हज़ारीबाग, पलामू और रामगढ जिले के अपराधी हैं. एसपी ने बताया कि अपराधियों का पुराना इतिहास रहा है. यह दूसरे अपराध में जेल जा चुके हैं.

मालूम हो कि लूटेरो ने रामगढ शहर के एलआईसी ऑफिस के बाहर से दिनदहाड़े  29 लाख 34 हज़ार रुपये की लूट के दौरान कैश वैन के कस्टोडियन को गोली मार कर घायल कर दिया था, वहीं जेवर दुकान से  15 लाख के जेवरात की लूटपाट की थी. दिनदहाड़े शहर में हुई दोनों लूटपाट की घटना के बाद पुलिस के सामने अपराधियों को पकड़ने और कांड के शीघ्र उदभेदन करने की चुनौती थी. बिहार के नालंदा का एक और चार झारखंड के लुटेरे पकड़े गए हैं.

लूटपाट की घटना में बिहार के नालंदा जिले के थाना नूरसराय के गन पूरा गांव का विभास उर्फ मृगेंद्र पासवान, झारखंड के पलामू के थाना हुसैनाबाद के कजरात गांव का एनामुल अंसारी और कुदुस अंसारी,हज़ारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के गोरिया कर्मा गांव का महेन्द्र चौधरी, और हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र के नगवां का संतोष पांडेय प्रमुख रूप से शामिल थे.

Tags: Jharkhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें