
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के डबल हेडर में रविवार को अब से कुछ देर बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना पंजाब किंग्स के खिलाफ होने जा रहा है. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. करो या मरो के मुकाबले में दिल्ली की टीम अगर हार जाती है तो वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. पंजाब किंग्स अगर यहां जीत हासिल करती है तो वो 16 अंकों तक पहुंचने की उम्मीद जिंदा रखेगी.
पंजाब किंग्स ने अब तक इस सीजन में कुल 11 मुकाबले खेलने के बाद 5 जीत हासिल किया है. दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो इतने ही मैच खेलने के बाद उसके खाते में 4 जीत है. इस टीम के लिए प्लेऑफ का सफर लगभग खत्म हो चुका है. पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से मिली हार ने उसकी राह मुश्किल कर दी.
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI
डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, राइली रूसो, अक्षर पटेल, अमन खान, ललित यादव, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग XI
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, सैम करन, शाहरुख खान, ऋषि धवन, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस।









