MI vs GT: बल्लेबाजों के बाद एमआई के गेंदबाजों का धमाल, रोहित एंड कंपनी को मिली बड़ी जीत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

बल्लेबाजों के बाद एमआई के गेंदबाजों का धमाल
रोहित एंड कंपनी जीटी को बड़े अंतर से धोया

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) का 57वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई की टीम 27 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही. टीम के लिए बल्लेबाजों के बाद गेंदबाज भी अच्छे लय में नजर आए. टीम के लिए आकाश मधवाल ने जहां तीन सफलता प्राप्त की. वहीं पीयूष चावला एवं कुमार कार्तिकेय ने क्रमशः दो-दो एवं जेसन बेहरेनडॉर्फ ने एक सफलता प्राप्त की.

191 तक ही पहुंच पाई गुजरात टाइटंस:

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी. टीम के लिए निचले क्रम में आकर राशिद खान ने 32 गेंद में 246.87 की स्ट्राइक रेट से 79 रन की नाबाद जुझारू अर्द्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके. खान के अलावा अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने 26 गेंद में 41 रन का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा विजय शंकर चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंद में 29 रन बनाने में कामयाब रहे.

यह भी पढ़ें- आईपीएल इतिहास में किन 2 खिलाड़ियों के बीच हुई है सबसे बड़ी साझेदारी? नाम के पीछे लाखो फैंस हैं दीवाने

वानखेड़े में जमकर चला सूर्य का बल्ला:

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हए सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद में 103 रन की सर्वाधिक नाबाद शतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके एवं छह बेहतरीन छक्के निकले.

सूर्यकुमार यादव के अलावा एमआई के लिए दुसरे सर्वोच्च स्कोरर सलामी बल्लेबाज ईशान किशन रहे. उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 20 गेंद में 31 रन का योगदान दिया. इनके अलावा विष्णु विनोद 20 गेंद में 30 और कैप्टन रोहित शर्मा 18 गेंद में 29 रन बनाने में कामयाब रहे.

गेंदबाजी में राशिद खान ने बिखेरा जलवा:

जीटी के लिए सबसे सफल गेंदबाज अफगान स्टार राशिद खान रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए चार ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 30 रन खर्च कर सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. उनके अलावा मोहित शर्मा ने एक विकेट चटकाया.

Tags: Gujarat Titans, Mumbai indians, Rashid khan, Suryakumar Yadav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें