पटना. बिहार की नीतीश सरकार ने चौथे कृषि रोडमैप के लिए 1 लाख 62 हज़ार 268 करोड़ 78 लाख रुपए की स्वीकृति दे दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को बिहार कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई. राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 18 एजेंडों को मंजूरी दी गई. बिहार सरकार ने ऑनलाइन फ्रॉड को देखते हुए बिहार के सभी जिलों में अब साइबर थाने खोलने का फैसला लिया है. बिहार में 44 नये साइबर थाने खुलेंगे जिसमें 660 कर्मियों की नियुक्ति पर मंत्रिमंडल ने अपनी मुहर लगाई है.
बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से निम्नवर्गीय उत्पाद लिपिक के 33 नए पदों का सृजन को भी नीतीश सरकार ने अपनी स्वीकृति दी है. बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के कर्मियों के उत्पादन की राशि को बढ़ाकर 10 लाख करने का फैसला लिया है, साथ ही चौथे कृषि रोडमैप के लिए 1.62 लाख करोड़ रुपए की वसूली की मंजूरी दी गई है. इसके अलावा राज्य कैबिनेट ने मुंबई में बिहार भवन के निर्माण पर भी अपनी सहमति दी है. इसके लिए जमीन लीज के लिए 160 करोड रुपए की कैबिनेट ने आज मंजूरी दी है.
मुंबई स्थित इस बिहार भवन में टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में इलाज कराने वाले राज्य के लोगों को रहने की सुविधा मिल सकेगी. मणिपुर और सूडान में हिंसा के चलते उपजे संकट के बीच बिहार के लोगों को सुरक्षित लाने के लिए फ्लाइट और ट्रेन का किराया बिहार सरकार अपने खर्चे से वहन करेगी, इसकी स्वीकृति भी राज्य कैबिनेट ने आज दे दी है. कैबिनेट के फैसले की जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने संवाददाता सम्मेलन में दी.
आपके शहर से (पटना)

बिहार की छात्रा की रांची में हत्या, हॉस्टल के पास मर्डर कर पैदल ही भाग निकला आरोपी

Bhabhi Ji Maidan Me Hain: लोकसभा चुनाव का मुद्दा क्या होगा? ।Top News| jdu | bjp News| Bihar News

CBSE 12th Result 2023 : पटना जोन से 85.47% छात्र हुए सफल, डिवीजन की जानकारी नहीं देगा बोर्ड

CBSE Result 2023: 10वीं की परीक्षा में मधेपुरा की दीया को 100 में 100 अंक, जानिए इनकी सफलता का मूल मंत्र

पटना से उड़ा उत्पाद विभाग का ड्रोन छपरा में हुआ क्रैश, पता लगाने में विभाग के छूटे पसीने, इनाम हुआ घोषित….

CBSE 10th Result 2023 : जिले के छात्रों ने लहराया परचम, अनुष्का और आर्यन ने प्राप्त किया 94 प्रतिशत अंक

Bihar Caste Census को लेकर Nitish सरकार के मंत्री Vijay Choudhary ने दिया बड़ा बयान | Breaking News

13 की उम्र में बना नक्सली, 18 में किया सरेंडर, 11 केस, IED ब्लास्ट कर ली थी सब-इंस्पेक्टर की जान

Lalan Singh का RCP Singh पर हमला कहा- बिहार में ‘RCP टैक्स’ क्या था? | Breaking News | Top News

OMG: मंडप से दूल्हा समेत 4 बाराती अगवा, तय वक्त पर नहीं हो सकी शादी, जानें पूरी कहानी

Bihar Heat Wave : बढ़ती गर्मी को देख बिहार के इस जिले में 5वीं तक स्कूल बंद, DEO ने जारी किया आदेश
एस सिद्धार्थ ने बताया कि बिहार के पंचायती राज संस्थाओं को लेकर नगर निकायों के अधीन काम कर रहे करीब पौने दो लाख शिक्षकों को कई महीने से लंबित वेतन का भुगतान अब होना निश्चित हो गया है. बिहार सरकार ने शिक्षकों के वेतन और दूसरे खर्च के लिए 35051 करोड़ से ज्यादा पैसे खर्च करने की सहमति दे दी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Nitish Government, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 23:40 IST








