CBSE 12th Result 2023 : पटना जोन से 85.47% छात्र हुए सफल,  डिवीजन की जानकारी नहीं देगा बोर्ड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उधव कृष्ण/पटना. केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल कुल 87.33% छात्र पास हुए हैं. इनमें से 90.68% लड़कियां और 84.67% लड़के शामिल है. लड़कियां, लड़कों के मुकाबले 6.01% आगे रहीं. 12वीं में 44 हजार से अधिक छात्रों ने 95% और करीब 1.12 लाख छात्र ने 90% अंक हासिल किए हैं. त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 प्रतिशत के साथ टॉप पर है. 98.64% के साथ बेंगलुरु दूसरी, 97.40% के साथ चेन्नई तीसरी, और 93.24% के साथ दिल्ली वेस्ट चौथे स्थान पर है. जबकि बिहार की राजधानी पटना 85.47% पास छात्र के साथ दसवें नंबर पर हैं.

बोर्ड रिजल्ट के साथ छात्र की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी नहीं देगा. इस बार किसी भी रीजन में मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जाएगी. इसके अलावा केवल सब्जेक्ट वाइज सबसे ज्यादा नंबर हासिल करने वाले 0.1% छात्र को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा. छात्र/अभिभावक अपना रिजल्ट CBSE की वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ और मोबाइल ऐप उमंग, या डिजिलॉकर पर भी देख सकते हैं.

उत्तीर्ण छात्र भी दे सकते है पूरक परीक्षा
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि जो बच्चे पास हो चुके हैं, लेकिन किसी एक सब्जेक्ट में इंप्रूव करना चाहते हैं, उन्हें मौका दिया जाएगा कि वे पूरक परीक्षा में बैठकर अपने नंबर इंप्रूव कर सकते हैं. इसी तरह यदि किसी स्टूडेंट को 5 में से एक सब्जेक्ट में 33% से कम मार्क्स मिले हैं, तो उसे पूरक परीक्षा पास करना होगा, ये परीक्षा जुलाई में ली जाएगी. बता दें कि कुल 1 लाख 25 हजार 705 छात्र पूरक परीक्षा देंगे. छात्र अपने रिजल्ट का पुनर्मूल्यांकन 16 मई से करवा सकते है . बोर्ड ने 2024 की परीक्षाओं की तारीख का भी ऐलान कर दिया है. ये परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी.

आपके शहर से (पटना)

38.83 लाख छात्र ने दिया था सीबीएसई परीक्षा
देश में सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की गई थी. जबकि 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 मार्च तक चली थी. दोनों परीक्षामें कुल 3883710 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. कक्षा 10वीं के 21,86,940 और 12वीं के 16,96,770 छात्र-छात्राओं ने इस साल परीक्षा दी थी.

Tags: Bihar News in hindi, PATNA NEWS

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें