शादी के बाद दूर भागता था पति, नाराज पत्नी पहुंच गई थाने, बोली- सास मुझे…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) के जूनागढ़ (Junagadh) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, एक पत्नी अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची और उसके खिलाफ घरेलू हिंसा (Domestic Violence) का मामला दर्ज कराया. पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद पति ने उसके साथ रिलेशन नहीं बनाए. वह उससे दूर भागता है. इससे वह खुश नहीं है. इसके बाद पत्नी अपनी शिकायत लेकर जूनागढ़ महिला थाने पहुंच गई. इतना ही नहीं महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी है. इसके बाद नवविवाहिता ससुराल छोड़कर अपने फिलहाल अपने माता-पिता के पास रह रही है.

टाइम ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस से की गई शिकायत में महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. शिकायत के मुताबिक फरवरी 2022 में कपल की शादी पोरबंदर में हुई थी. शादी के दो हफ्तों में पत्नी को एहसास हो गया कि उसके पति को उसके पति को फिजिकल रिलेशन बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है. पत्नी का आरोप है कि जब भी वह पति के पास जाने की कोशिश करती वह दूर भागने लगता था.

शिकायत की तो मिली धमकी
महिला का कहना है कि पति ने शादी तो की लेकिन कभी उसे पत्नी का दर्जा नहीं दिया. नवविवाहिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब उसने अपने पति के इस व्यवहार की शिकायत ससुराल वालों से की तो उन्होंने उसे ही फटकार लगाई और इस विषय पर कही चर्चा नहीं करने को कहा. पत्नी का आरोप है कि जब पति को पता चला कि उसने इस बात की शिकायत अपने माता-पिता से की है तो उसे कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई.

ये भी पढ़ें: जबरन शराब पिलाकर पीटता था पति, दहेज हत्या का केस दर्ज, पति गिरफ्तार

दहेज प्रताड़ना का आरोप
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी सास ने उससे दहेज की मांग की थी. ससुराल वाले उसे यह कहकर ताने देते थे कि उसके पिता ने दहेज के नाम पर उसे कबाड़ दिया है. उसका कहना है कि एक बार सास ने 200 रुपये चोरी का करने का भी आरोप लगाया. नवविवाहिता का कहना है कि इसकी वजह से वह अपने माता-पिता के पास रहने चली गई.

Tags: Crime News, Gujarat news, Husband Wife Dispute

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें