रांची. झारखंड की राजधानी रांची मे सरेशाम गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया है. इस घटना में एक युवती की हत्या कर दी गई. छात्रा अपने हॉस्टल से महज कुछ ही दूरी पर थी. ठीक उसी वक़्त गोलीबारी की वारदात को अंजाम देते हुए एक आरोपी ने युवती को गोली मार दी. अपराधी द्वारा वारदात को शातिराना तरीके से अंजाम दिया गया. जानकारी के अनुसार आरोपी ने पैदल ही इस वारदात को अंजाम दिया है.
घटना रांची के पॉश इलाके हरमू के पटेल चौक के पास की है. अपराधी ने 20 वर्षीय छात्रा निवेदिता नयन को गोली मारी. सरेशाम गोली की आवाज सुन लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि निवेदिता खून से लथपथ सड़क पर गिरी हुई है. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना स्थानीय अरगोड़ा थाने को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग निवेदिता नयन को लेकर रिम्स अस्पताल गए. हालांकि रास्ते मे ही निवेदिता जिंदगी की जंग हार गई और उसकी सांसो की डोर टूट गई.
जनकारी के अनुसार अपराधी ने निवेदिता के सिर में गोली मारी थी. स्थानीय लोगों के अनुसार एक ही गोली की आवास उन्होंने सुनी थी. घटना की जांच को लेकर अरगोड़ा पुलिस के साथ हटिया डीएसपी और सिटी एसपी सुभांशु जैन भी पहुंचे और मामले की तफ्तीश मे जुटे नजर आएय. मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी सुभांशु जैन ने बताया कि मौके से पुलिस को एक गोली का खोखा भी मिला है. उन्होंने बताया की पुलिस मामलें जांच मे जुटी हुई है. आरोपी की शिनाख्त कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.
आपके शहर से (रांची)

Ranchi News : निलंबित IAS Chavi Ranjan की फिर बढ़ी मुश्किलें! | Breaking News | Top News | JHarkhand

Palamu News: पलामू में खुल रहा जोश आर्मी ट्रेनिंग सेंटर, युवाओं का फौज में जाने का सपना होगा पूरा

Godda News: चलती बाइक में लगी आग तो जलकर हुई खाक, देखें Video

IIT-ISM धनबाद में असिस्टेंट माइन सर्वेयर कोर्स की शुरुआत, 12वीं पास विद्यार्थी ले सकते इसका लाभ

क्या आप जानते हैं ग्रामीण क्षेत्रों में हथियारों में कैसे लगाई जाती है धार, यहां देखें

Bokaro News : देश के 5 ज्योतिर्लिंग के करना चाहते हैं दर्शन…. तो रेलवे दे रहा आपको यह सुविधा, जल्दी करें

पलामू की बेटी ट्विंकल ने जीता मिसेज इंडिया खिताब, बैंक में जॉब के साथ ऐसे पूरा हुआ सपना

Jharkhand news: पर्यावरण संरक्षण को लेकर मिशन लाइफ अभियान की शुरुआत, बच्चों ने पेंटिंग से दिया ये संदेश

Godda News : जल संकट दूर करने के लिए इस लिंक पर करें शिकायत, जल्द होगा निपटारा

Cyclone Mocha: झारखंड में दिखेगा साइक्लोन ‘मोचा’ का असर, रांची समेत इन जिलों में बारिश की संभावना

तो बंद हो जाएगा रांची का साई स्पोर्ट्स सेंटर ! जानें क्यों लटक रही तलवार, क्या है पूरा मामला
बता दें कि मृतक छात्रा बिहार के नवादा जिले की रहने वाली है और वो रांची मे रहकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी. इसे लेकर ही वो अरगोड़ा इलाके मे एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी. जानकारी के अनुसार जिस युवक ने छात्रा को गोली मारी है दोनों की जान पहचान पहले से थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच दोनों की दूरियां बढ़ गई थी क्योंकि लड़की के परिवार के लोगों दोनों की दोस्ती की बात पता चल गई थी. इसके बाद से निवेदिता नयन पिछले एक महीने से युवक से बात भी नहीं कर रही थी. जिसे लेकर ही ये आशंका जतायी जा रही है कि युवती की हत्या उस युवक के द्वारा की गई थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Crime News, Jharkhand news, Murder, Ranchi news
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 20:59 IST








