
रहमान / बस्ती. उत्तर प्रदेश मतलब भौकाल. आप के पास कुछ हो न हो भौकाल जरूरी है. अगर कोई पूर्वांचल का है तो सोने पर सुहागा. वहां अपने आप भौकाल दिख जायेगा, तमंचे पर डिस्को गाना तो आप ने ज़रूर सुना होगा लेकिन हम आप को मिलवाते हैं तमंचा लहराते हुए नए गाने की खोज करने वाले जीतू कन्नूजिया से. जो हाथ में तमंचा लहराते हुए गाना गा रहा है. भोजपुरी गाना ‘लागत बा तोहार किस्मत में फांसी लिखल बा, हमरे किस्मत में ये सोना बदमाशी लिखल बा’ पर हाथ में तमंचा लहराते हुए सोशल मीडिया पर गाना पोस्ट कर लोगों को भौकाल दिखा रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
फेसबुक पेज से वीडियो को किया डिलीट
दरअसल ये पूरा मामला पैकवलिया थाना के तेनुआ गांव का है. जहां के रहने वाला जीतू कन्नौजिया ने भौकाल भौकाल में तो तमंचे पर डिस्को करते वीडियो सोशल मीडिया पर लगा दिया, लेकिन जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तो यही भौकाल अब भारी पड़ने लगा है. जीतू को अब पुलिस खोज रही है, जीतू का अब पुलिस के डर से सारा भौकाल गायब हो गया है. उसने अपने फेसबुक पेज से वीडियो को डिलीट कर दिया है.
एएसपी ने दिए जांच के आदेश
एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया की युवक की तलाश की जा रही है. उनके हाथ में तमंचा कहां से आया उसकी भी जांच की जा रही है. वीडियो को संबंधित थाने पर भेजा गया है. पता लगाने के लिए की उस को तमंचा कहां से मिला, जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Basti news, Uttar pradesh news
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 18:54 IST








