चूल्हे से निकली चिंगारी ने तबाह किया पूरा परिवार, 3 सदस्यों की जिंदा जलकर मौत, दो गंभीर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



रिपोर्ट- प्रियांक सौरव

मुजफ्फरपुर. बिहार में बढ़ती गर्मी के साथ अगलगी की घटनाए लगातार हो रही हैं. एक बार फिर मुजफ्फरपुर में भीषण अगलगी हुई हैं, जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है मामला मुजफ्फरपुर के कथैया थाना क्षेत्र के जसौली गांव का है जहां खाना बनाने के दौरान आग लगी. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अचानक आग लगी, जिसके बाद देखते ही देखते करीब दर्जन भर घर में आग लग गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई, जिसमे सास-ससुर और बहू की मौत हो गई. मृतकों की पहचान हाफिज मिया, मुमनेश बेगम और अलीना बेगम रूप में हुई है. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला.

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी. मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है, वहीं प्रशासनिक पदाधिकारी भी वहां पहुंचे. मोतीपुर अंचलाधिकारी ने बताया कि मृतकों के लिए आर्थिक मुआवजा देने की तैयारी की जा रही हैं, वहीं घटना स्थल पर जरूरत के सामान उपलब्ध कारा दिया गया हैं.

आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर के रामदयालु में बीते दिनों भी भीषण अगलगी हुई थी, जिसमे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी. बीते सप्ताह घटित इस घटना में एक ही परिवार के चार नाबालिग बहनो सहित एक 12 वर्षीय भाई की भी मौत हो गई थी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें