आदित्य कुमार/भोपाल: इंदौर से 16 मई से ‘पुरी-गंगासागर भव्य काशी यात्रा’ के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शुरू होगी, जो भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन सहित उज्जैन, जबलपुर, कटनी, इटारसी, अनूपपुर के स्टेशनों से होते हुए जाएगी. इस ट्रेन से तीर्थयात्री पुरी, कोलकाता, गंगासागर, वाराणसी, बाबा बैद्यनाथ तथा अयोध्या की पावन स्थलों की यात्रा कर पाएंगे.
इंदौर, उज्जैन, भोपाल, इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं अनूपपुर रेलवे स्टेशनों से यात्री ट्रेन पर बैठ सकते हैं. IRCTC द्वारा प्रायोजित यह सफर 9 रातों और 10 दिनों के लिए होने वाला है, जिसमें आपको पुरी, गंगासागर, कोलकाता, बैद्यनाथ, वाराणसी और अयोध्या जैसे तीर्थ स्थानों पर घुमाया जाएगा. इस ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के लिए कुल 3 वातानुकूलित श्रेणी के साथ-साथ 8 शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे. इसमें वातानुकूलित श्रेणी के लिए टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है.
बता दें कि मध्य प्रदेश में IRCTC द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और ‘देखो अपना देश’ के विचार को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है, जिसके चलते 16 मई को भारत गौरव पर्यटक ट्रेन इंदौर से पुरी-गंगासागर भव्य काशी यात्रा के लिए चलेगी.
आपके शहर से (भोपाल)

Success Story: गांव की पहली पढ़ी-लिखी लड़की, ससुराल में पिटाई, रोटी को तरसी.. फिर बनी अफसर

Taste of Rewa : क्या आपने खाए हैं रीवा के ”बेनाम समोसे” स्वाद ऐसा कि लोगों के नहीं रुकते हैं कदम

Street Food: ग्वालियर में यहां पूड़ी के साथ मिलती है दाल…अनोखा है स्वाद, ₹10 में भर जाएगा पेट

Top Headlines : गांव से शहर तक हर ख़बर पर पैनी नज़र | देखिए 25 Second में 25 खबरें | News18 MP CG

MP Assembly Election 2023 : मध्य प्रदेश की ‘लाडली’ ‘नारी’ तय करेंगी कौन बनेगा विधायक, दिलचस्प है मुकाबला

Success Story: ऑर्गेनिक खेती से यह किसान मालामाल! CCTV कैमरों से फसलों की रखवाली

Gwalior: शराबी पिता बहू के सामने करता था जलील, बेटे ने सोते वक्त कर दी हत्या

Kidney Stone : किडनी की पथरी से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो अपनाएं ये घेरलू उपाय, जल्दी मिलेगा आराम…

Indore: प्रेमी जोड़ों को एक कैफे दे रहा था प्राइवेट केबिन का ऑफर, विज्ञापन का वीडियो वायरल, केस दर्ज

OMG! किसान के बेटे ने बना दी वाटर ऑटो कट मशीन, बार-बार नहीं खराब होंगे पंप!

IPL 2023 News : आज Kolkata और Rajasthan के बीच मुकाबला | Cricket News | Top News | Sport News
यात्रा के दौरान के ये रहेंगे इंतजाम
इस सफर में यात्रियों के लिए चाय, नाश्ता, दोपहर और रात के समय का खाने की व्यवस्था रहेगी. साथ ही नॉन एसी स्टैंडर्ड होटल में रात के समय में आराम और नहाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. घूमने के लिए नॉन एसी टूरिस्ट बसों का इंतजाम भी किया जाएगा. इतना ही नहीं, सफर में जा रहें लोगों के लिए चार लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी टिकट की राशि में शामिल किया गया है.
ऐसे करें बुकिंग
यदि आप इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट के जरिए बुकिंग करवानी होगी. किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेलवे स्टेशन कार्यालय में बात कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bhopal news, Irctc, Life18, Mp news
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 22:00 IST








