This green business will give better profit in less cost, environment and pocket both happy – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कुंदन कुमार/गया. महंगाई के इस दौर में व्यवसाय करना सबके बस की बात नहीं है. एक छोटा सा व्यवसाय करने के लिए भी कम से कम लाख रुपया की जरूरत होती है. लेकिन आज हम आपको ऐसे व्यवसाय के बारे में बताएंगे जिसमें बहुत ही कम लागत में शुरू किया जा सकता है. इससे बेहतर मुनाफा कमाया जा सकता हैं. दरअसल हम बात कर रहे हैं हरित व्यवसाय का. हरित व्यवसाय यानी कि एक ऐसा व्यवसाय जिससे कि पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचे. इस व्यवसाय में कई तरह के व्यवसाय आते हैं जैसे मशरूम उत्पादन, नर्सरी, वर्मी कंपोस्ट, सोलर इंस्टॉलेशन, बायोगैस, मधुमक्खीपालन आदि. यह सब ऐसे व्यवसाय हैं जिसे बेहद कम लागत में शुरू किया जा सकता है.

इन दिनों सरकार भी हरित व्यवसाय को बढ़ावा दे रही है. इस तरह के बिजनेस करने के लिए सब्सिडी दे रही है. अब धीरे-धीरे लोग इस व्यवसाय से जुड़ते जा रहे हैं. कम लागत में बेहतर मुनाफा कमा रहे हैं. हरित व्यवसाय में आज हम सबसे पहले मशरूम उत्पादन, नर्सरी और वर्मी कंपोस्ट उत्पादन के बारे में बताएंगे. मशरूम उत्पादन में बेहद कम लागत लगती है. इसे हम हजार रुपए से भी शुरू कर सकते हैं. एक मशरूम बैग की कीमत 60 रुपया होता है. इससे 2 किलो तक मशरूम का उत्पादन कर सकते हैं. बाजार में मशरूम की कीमत लगभग डेढ़ सौ से 200 रुपए प्रति किलो होती है. इस तरह ₹60 के एक बैग से हम ₹300 तक कमाई कर सकते हैं.

जैविक खेती में बढ़ावा बाद है काफी अवसर
दूसरा व्यवसाय वर्मी कंपोस्ट का है. इन दिनों सरकार भी जैविक खेती को लेकर बढ़ावा दे रही है.खेतों में जैविक खाद का उपयोग करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है. जैविक खाद से अनाज का उत्पादन बढ़ जाता है. इससे स्वास्थ्य तथा पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता है. इसका उत्पादन हम अपने घरों में भी कर सकते हैं. यह जानवरों के गोबर या घर से निकलने वाले सब्जी के छिलके से कर सकते हैं. बड़े पैमाने पर इसका व्यवसाय करने के लिए इसमें गोबर की जरूरत होती है. जिसमें केंचुआ डाला जाता है.1-2 महीने में जैविक खाद तैयार हो जाता है. बाजारों में इसकी कीमत 6-8 रुपया प्रति किलो है.

दोगुणा से अधिक होता है फायदा
तीसरा व्यवसाय नर्सरी का है. यह ऐसा व्यवसाय है, जिससे पर्यावरण को लाभ ही लाभ है. अगर कोई नर्सरी का बिजनेस करना चाह रहे हैं, तो उसमें उन्हें दोगुना से भी अधिक फायदा हो सकता है. नर्सरी में एक पौधा लगाने पर 5 रुपया तक खर्च आताहै.इसे हम 10 रुपया से लेकर 20 रुपया तक बेच सकते हैं. गया के इमामगंज के रहने वाले एक किसान नन्दु दास हैं. जिन्होंने 2 कट्ठे में नर्सरी का व्यवसाय किया.चार महीने में ही इससे उन्होंने पिछले वर्ष 36000 पौधे लगाकर 2 लाख रुपए का कमाई किया है. 36000 पौधे तैयार करने में लगभग डेढ़ लाख रुपया का खर्च आया था.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 17:56 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें