पुलिस डाल-डाल तो शराब कारोबारी पात-पात! ऑनलाइन सैनिटाइजर ऑर्डर पर फ्लिपकार्ट से बिहार में शराब की डिलीवरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना. दानापुर के बिहटा में ऑनलाइन शराब डिलीवरी का खेल धड़ल्ले से चल रहा है. इसका खुलासा बिहटा पुलिस ने तब किया जब एक शख्स ने फ्लिपकार्ट से सैनिटाइजर का ऑर्डर किया और उसकी जगह पर पहुंची दो पेटी अंग्रेजी शराब. शख्स ने इसको लेकर बिहटा थाने में शिकायत की जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

दरअसल, मामला पटना के बिहटा का थाना इलाके से सामने आया है जहां थाने में पुलिस ने ऑनलाइन ऐप के जरिए आर्डर की गई दो पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. लगभग 180ml के टेट्रा पैक के 96 पीस पुलिस ने बरामद किए हैं. इसमें कुल लगभग 18 लीटर शराब जब्त की गई.

इस मामले पर बिहटा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने मीडिया से जानकारी देते हुए बताया कि फ्लिपकार्ट के जरिए एक व्यक्ति ने सैनिटाइजर का आर्डर दिया था. लेकिन, सैनिटाइजर के जगह पर शराब की दो पेटी डिलीवरी की है. जब उक्त व्यक्ति ने पेटी को खोली तो देखा कि शराब अंदर रखी हुई थी. जिसके तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पेटी को जब्त कर लिया है.

आपके शहर से (पटना)

थानाध्याक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि खरीदार और विक्रेता, यानी बायर और सेलर दोनों व्यक्ति से पूछताछ में पुलिस जुटी हुई है. साथ ही जिस जगह से यह शराब आई है उसका भी पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि वाकई में यह बड़ा मामला है जिसका खुलासा जल्द किया जाएगा. बहरहाल, ये मामला सामने आने के बाद तो लोग यही कह रहे कि पुलिस डाल-डाल तो शराब कारोबारी पात-पात.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें