एक दुल्‍हन के हाथ में लग रही थी महेंदी, तो दूसरी का उजड़ गया सुहाग, पढ़िये-दर्दनाक हादसे की कहानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाराबंकी. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी अभी नहीं छूटी थी और उसके पति की दर्दनाक मौत हो गई. दरअसल महिला का पति एक टेंट हाउस में मजदूरी का काम करता था. वह शादी समारोह में टेंट लगाने गया था. लेकिन इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

यह पूरा मामला बाराबंकी में बड्डूपुर थाना क्षेत्र के खटोली गांव का है. जहां एक 25 वर्षीय युवक संदीप कुमार नाम के शख्स की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. संदीप कुमार एक टेंट हाउस में मजदूरी का काम करता था. आज वह एक शादी समारोह में टेंट लगाने का काम कर रहा था. इसी दौरान टेंट बिजली के तार से टच हो गया और उसी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक संदीप कुमार गुप्ता की अभी आठ दिन पहले ही शादी हुई थी. ऐसे में अभी दुल्हन की हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी और इससे पहले ही यह हादसा हो गया. इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.
इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार में हम का माहौल है. पत्नी और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है कि वह टेंट में करंट उतरने के कारणों का पता कर रही है. जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Barabanki latest news, UP Police Alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें