
मुंबईः इसमें कोई शक नहीं है कि सलमान खान (Salman Khan) इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े फिटनेस आइकॉन में से एक हैं. बॉलीवुड में फिटनेस को बढ़ावा देने वाले सलमान खान ही कहे जाते हैं. उन्होंने ही पूरे देश में एक्टर्स के शर्टलेस चलन को लोकप्रिय बनाया. लेकिन, कुछ साल पहले सलमान खान ‘एक था टाइगर’ में कथित नकली एब्स को लेकर विवादों में आ गए थे. कई लोगों ने सलमान खान के एब्ज को नकली बताया था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने शाहरुख खान, ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और आमिर खान पर कटाक्ष भी किया.
सलमान खान की लगभग हर फिल्म में उनका एक शर्टलेस सीन जरूर होता है, जिसे देखते ही थियेटर्स में सीटियां और तालियां गूंजने लगती हैं. ऐसे ही ‘एक था टाइगर’ में भी सलमान खान के कई जबरदस्त एक्शन सीन थे. लेकिन, फिल्म की रिलीज के बाद, एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सलमान को अपने पेट के एक आस-पास में स्पेशल इफेक्ट का उपयोग करते और जबरदस्त सिक्स-पैक एब्स बनाते देखा गया. ये वीडियो जैसे ही सामने आया इसने अभिनेता और निर्देशक कबीर खान को एक कॉन्ट्रोवर्सी में लाकर खड़ा कर दिया.
एक था टाइगर में सलमान खान के कथित नकली एब्स को लेकर दर्शक दो वर्गों में बंट गए. कुछ यूजर्सन ने जहां वीडियो को फेक बताया तो वहीं कुछ का कहना था कि सलमान खान अपने फैंस को धोखा दे रहे हैं. जबकि, वह असल में इतने फिट नहीं हैं. यूजर्स का कहना था कि फिल्म में बेहतर एब्ज दिखाने के लिए सलमान ने स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया है. ऐसे में सलमान भी जवाब देने से पीछे नहीं रहे.
इस बीच सलमान खान ने भी अपने एब्ज को लेकर चल रही कॉन्ट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी और बिग बॉस 8 होस्ट करते हुए शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और आमिर खान पर कटाक्ष कर दिया. अभिनेता ने पूरी कॉन्ट्रोवर्सी पर रिएक्शन देते हुए कहा था, “शाहरुख, ऋतिक और आमिर अपनी शर्ट उतार रहे हैं क्योंकि उनके एब्स हैं, लेकिन जल्द ही मेरे एब्स होंगे और उनके नहीं होंगे.”
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज हुई. मल्टीस्टारर इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटीक से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. अब सलमान खान यशराज फिल्म्स की टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं. जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी दिखाई देंगे. फिल्म दिवाली 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood, Entertainment, Salman khan, Shah rukh khan
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 15:02 IST









