Weather Update: बंगाल की खाड़ी पर बन रहे चक्रवात मोका का असर कैसा रहेगा लखनऊ पर, जानें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट : अंजलि सिंह राजपूत

लखनऊ. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा चक्रवात मोका (Cyclone Mocha) को लेकर काफी हलचल तेज हो गई है. कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका लखनऊ पर असर पड़ेगा तो कुछ न के बराबर इसका असर मान रहे हैं. इस पर लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि इससे लखनऊ या उत्तर प्रदेश में बारिश के कोई भी आसार नहीं हैं.

इस चक्रवात का असर लखनऊ पर बस यही देखने के लिए मिलेगा कि जो हवा अभी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है उसकी रफ्तार बढ़ जाएगी. यह बदलाव अगले तीन दिनों के अंदर ही होगा. इसके अलावा तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने के लिए मिलेगी. हवाओं के तेज चलने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. चक्रवात की वजह से हवा करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी चल सकती है. तेज हवा और बढ़ते तापमान के साथ शहर में गर्मी का सितम बढ़ेगा यह कहा जा सकता है.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

ऐसा है आज का तापमान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान लखनऊ मौसम केंद्र ने जारी किया है.

झांसी और वाराणसी सबसे गर्म जिले

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि गुरुवार को झांसी और वाराणसी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. ये दोनों ही जिले उत्तर प्रदेश के सबसे गर्म जिले हैं. दूसरे जिलों की बात करें तो कानपुर, इटावा, गोरखपुर, बलिया, बहराइच, अयोध्या, मुरादाबाद, मेरठ, आगरा, मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से लेकर के 39 के बीच ही है.

Tags: Bay of Bengal Cyclone, Lucknow news, UP weather alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें