
UPSC Annual Calendar 2024 Released: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने वर्ष 2024 के लिए अस्थाई वार्षिक कैलेंडर (UPSC Annual Calendar 2024) जारी कर दिया है. UPSC Annual Calendar 2024 के मुताबिक सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा (CSE) 2024 और इंडियन फ़ॉरेस्ट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा (IFS) 2024 26 मई, 2024 को आयोजित होगी. उम्मीदवार जो भी UPSC से संबंधित नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी में लगे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर वार्षिक कैलेंडर देख सकते हैं.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.upsc.gov.in/content/annual पर क्लिक करके भी UPSC Annual Calendar 2024 चेक कर सकते हैं. आयोग ने 21 अप्रैल के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और संयुक्त रक्षा सेवाओं (CDS) 1 परीक्षा निर्धारित की है. NDA और CDS 2 परीक्षा 1 सितंबर को आयोजित की जाएगी. वहीं UPSC CSE MAINS परीक्षा 20 सितंबर को होगी.
UPSC भर्ती टेस्ट (RT) 13 जनवरी, 24 फरवरी, 24 मार्च, 9 मार्च, 6 जुलाई, 10 अगस्त, 19 अक्टूबर और 21 दिसंबर के लिए निर्धारित की गई है. UPSC इंजीनियरिंग सेवा प्रीलिम्स परीक्षा (ESE PRELIMS) 2024 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी और UPSC ESE MAINS परीक्षा 23 जून को आयोजित होगी. संयुक्त चिकित्सा सेवाएं (CMS) परीक्षा 2024 14 जुलाई के लिए निर्धारित है. UPSC CAPF ACS 2024 4 अगस्त को आयोजित किया जाएगा.
आयोग ने सूचित किया है कि इन परीक्षाओं का नोटिफिकेशन, पंजीकरण और शुरू होने की तारीखें, अवधि परिवर्तन के अधीन हैं. इसके अलावा उम्मीदवार इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें…
भारत सरकार में 12वीं पास के लिए नौकरी पाने का बढ़िया मौका, आवेदन शुरू
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Central Govt Jobs, Government jobs, Govt Jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news, UPSC
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 10:54 IST









