Mumbai Trans Harbor Link: बस कुछ महीनों का इंतजार, जल्द खुलेगा देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल, देखें तस्वीरें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) बनकर लगभग तैयार हो चुका है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस साल के अंत इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. (फोटो- twitter/yt_droneman)

हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा था कि मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक का 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. इस पुल को इसी साल नवंबर माह में यातायात के लिए खोल दिया जाएगा. (फोटो- twitter/yt_droneman) इस 22 किलोमीटर लंबे पुल का साढ़े सोलह किलोमीटर का हिस्सा समुद्र पर बनाया जा रहा है और ये 6 लेन की प्रोजेक्ट है. (फोटो- yt_droneman) इस पुल का 16.5 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र पर बना है, बाकि का 5.5 किमी जमीन पर है. (फोटो- twitter/yt_droneman) इसके खुलने के बाद मध्य मुंबई में सेवरी से नवी मुंबई में चिरले तक 15 से 20 मिनट में पहुंचना संभव हो जाएगा और वक्त के साथ-साथ ट्रैफिक जाम के झंझट से छुटकारा मिलेगा (फोटो- yt_droneman) 6 लेन के इस एक्‍सप्रेसवे के बन जाने के बाद सिर्फ मुंबई को ही इसका फायदा नहीं मिलेगा, बल्कि गोवा पहुंचना भी आसान हो जाएगा. इस एक्रप्रेसवे के शुरू हो जाने के बाद मुंबई से गोवा तक 2 घंटे पहले पहुंचा जा सकेगा. (फोटो- twitter/yt_droneman) यह देश का ऐसा पहला पुल भी होगा जिस पर ‘ओपन रोड टोलिंग’ (ORT) प्रणाली की सुविधा होगी. (फोटो- twitter/yt_droneman) ब्रिज की चौड़ाई करीब 27 मीटर है. इस ब्रिज पर बीच में ही उतरने की व्‍यवस्‍था भी है. ब्रिज पर मेडिकल इमरजेंसी के लिए दो एग्जिट लेन भी बनाए गए हैं. (फोटो- twitter/yt_droneman)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें