
नीरज कुमार/बेगूसराय. शिक्षित बेरोजगार अब सरकारी नौकरी की बजाय प्राइवेट सेक्टर में भी रोजगार की गुंजाइश तलाश रहे हैं. ऐसे में इंटर पास बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. बेगूसराय नियोजनालय में 12 मई को रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसमें क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण (Credit Access Grameen ) केंद्र मैनेजर के 100 पदों पर बहाली की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को बिहार में ही काम करने का मौका मिलेगा.
जॉब कैंप सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक जिला नियोजनालय संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में आयोजित होगा. नियोजन पदाधिकारी श्वेता वशिष्ट ने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, संबंधित शैक्षणिक प्रमाण, पत्र अंकपत्र,पासपोर्ट साइज के दो रंगीन फोटो के साथ इस जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं.
100 पदों पर होगी बहाली
जिला नियोजनालय कार्यालय के सांख्यिकी सहायक राहुल कुमार ने News 18 से बताया 12 मई को निजी क्षेत्र की कंपनी क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण (Credit Access Grameen ) कंपनी के द्वारा केन्द्र मैनेजर का चयन किया जाना है. इसके लिए आवेदन वही अभ्यर्थी कर सकते हैं जो नियोजन कार्यालय में अपना रजिस्ट्रेशन पहले से करवा चुके हैं. वहीं आगे उन्होनें बताया अभ्यर्थी की उम्र सीमा 19 से 29 वर्ष होनी चाहिए और शैक्षणिक योग्यता इंटर पास होना अनिवार्य है. जबकि अभ्यर्थियों के पास अनिवार्य रूप से मोटरसाइकिल और ड्राइविंग लाइसेंस या लर्निंग लाइसेंस होनी चाहिए. चयनित अभ्यर्थी को बिहार में ही काम करने का मौका दिया जाएगा. वही वेतन या भत्ते की बात करें तो 1,38,300 सालाना पैकेज के साथ ही इंसेंटिव और आवास रहने के लिए भी मुफ्त में मिलेगा.
ऐसे पहुंचे जिला नियोजनालय बेगूसराय के ऑफिस
राज्य के किसी भी जिले से बेगूसराय या फिर बरौनी जंक्शन के लिए ट्रेन उपल्ब्ध सेवा उपल्ब्ध है. ऐसे में यहां पहुंचने के लिए इन स्टेशन या फिर बस स्टैंड बेगूसराय से जिला नियोजनालय कार्यालय पहुंचने के लिए अभ्यर्थी पन्हास चौक के लिए कोई भी सवारी ले सकते हैं. पन्हास चौक पहुंचने के बाद वीर कुंवर सिंह प्रतिमा के पूर्व दिशा में स्थित आईटीआई कैंपस में जाने के बाद संयुक्त श्रम भवन में जिला नियोजनालय के कार्यालय पहुंचकर अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Employment News, Job
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 14:59 IST









