IPL Over Int. Cricket: दीपक चाहर की ये कैसी जिद्द? फैन्‍स को दी शॉकिंग जानकारी, करियर से कर रहे खिलवाड़!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ जीत के हीरो दीपक चाहर ने मैच के बाद स्‍वयं अपनी इंजरी पर अपडेट दिया.
दीपक चाहर ने दिल्‍ली के दोनों ओपनिंग बैटर डेविड वार्नर और फिल साल्‍ट का विकेट चटकाया.

नई दिल्‍ली. आईपीएल में पैसा कमाने की चाह क्रिकेटर्स पर इतनी हावी हो जाती है कि वो इसके सामने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से समझौता करने से भी नहीं चूकते. ऐसा केवल एक खिलाड़ी के साथ नहीं बल्कि क्रिकेटर्स की लंबी चौड़ी लिस्‍ट है जो आईपीएल में मिलने वाली मोटी रकम के सामने अन्‍य सभी चीजों को भूल जाते हैं. कुछ ऐसा ही हाल इन दिनों भारतीय ऑलराउंडर दीपक चाहर का भी नजर आता है. वो इस वक्‍त 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं. इसके बावजूद वो सीएसके के लिए जबरन क्रिकेट खेलने पर तुले हैं.

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ मैच के दौरान दीपक चाहर ने जीत में अहम भूमिका निभाई. दीपक ने तीन ओवर में 28 रन जरूर दिए लेकिन इसके बावजूद वो दो विकेट निकालने में भी सफल रहे. दिल्‍ली के दोनों ओपनिंग बैटर डेविड वार्नर और फिल साल्‍ट उनका शिकार बने. दीपक चाहर ने मैच के बाद आधिकारिक प्रसारणकर्ता से बातचीत के दौरान बताया, “चोट के साथ काफी परेशानियां होती हैं. जब भी आप चोटिल होते हैं तो आपको नए सिरे से शुरुआत करनी होती है. अभी भी 100 फिट नहीं हूं लेकिन टीम के लिए योगदान देने के लिए अपना प्रयास कर रहा हूं.”

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने दीपक चाहर को 14 करोड़ की भारी-भरकम रकम खर्च कर खरीदा था. बीते साल चोट के कारण वो पूरा सीजन आईपीएल से दूर रहे. वो एशिया कप और टी20 विश्‍व कप भी नहीं खेल पाए. आईपीएल 2023 की शुरुआत में दो मैच खेलने के बाद दीपक चाहर हैमस्ट्रिंक इंजरी का शिकार हुए. आठ अप्रैल को लगी चोट के बाद वो तीन मई को आईपीएल में वापसी कर पाए. वो इस सीजन के शुरुआती मैच में गुजरात के खिलाफ भी चोट के चलते नहीं खेले थे.

दीपक चाहर को लेकर स्‍वयं चयनकर्ता भी आश्‍वस्‍त नहीं हैं. आगामी एशिया कप और 50 ओवरों के विश्‍व कप में उनकी टीम में क्‍या भूमिका होगी, यह अभी स्‍पष्‍ट नहीं है. रिपोर्ट की मानें तो उनका इस साल भी विश्‍व कप खेलने का सपना चोट के चलते अधर में लटक सकता है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें