Parvovirus : कुत्तों में तेजी से फैल रहा है जानलेवा पार्वो वायरस, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य तिवारी/ भोपाल:अगर आपका कुत्ता कुछ दिनों से अनुचित व्यवहार कर रहा है तो सावधान हो जाइए और तुरंत उसे पशु चिकित्सालय में ले जाकर उसकी जांच करवाएं नहीं तो वो खतरनाक पार्वो वायरस का शिकार हो सकता है.अचानक से मौसम में बदलाव के कारण बीमारी तेजी से कुत्तों में फैल रही है. आपको बता दें कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में पशु चिकित्सको के पास रोजाना इस तरह के 5 से 6 मामले सामने आ रहे हैं. समय पर कुत्तों का इलाज नहीं किया जाए तो पार्वो वायरस के कारण उन्हें खून की उल्टियां भी हो सकती हैं और उसकी जान भी जा सकती है. आप को बता दें कि अचानक से मौसम में हो रहे बदलाव और गर्मी में तेज़ी होने के कारण पालतू पशु ज्यादतर बीमार पड़ रहे हैं. पालतू जानवरो में मौसम में बदलाव के कारण पार्वो वायरस काफी तेजी से सक्रिए हो रहा है. हालाकी इस वायरस से बचने के लिए वैक्सीनेशन की सुविधा भी उपलब्ध है. आपको बता दें कि जिन्होंने भी अपनी कुत्ते को वैक्सीनेशन नहीं कराया है उसको सबसे ज्यादा इस वायरस के शिकार होने का खतरा है.

•पर्वो वायरस ऐसे करता है अटैक
आंत के भीतर पार्वो वायरस अवरोध पैदा करने का काम करता है. यही कारण है कि इस वायरस का शिकार होने के बाद कुत्तों को खून की उल्टी या दस्त का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा अचानक से कुत्ते के व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिलता है. इस वायरस का शिकार होने के बाद कुत्ते खांसने, छिकने,खाना कम खाना,पानी नहीं पीना तथा नाक में सूखेपन जैसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

•टीकाकरण ही है एकमात्र उपाय

वरिष्ठ पशुचिकत्सकडॉ. विपिन पाल ने बताया कि कुत्तों को इस पर्वो वायरस से दूर रखना तो इसके लिए तीन टिकें लगवाने होते हैं. डेढ़ महीने की उम्र में पहला टीका, ढाई महीने की उम्र में दूसरा और 3 महीने की उम्र में तीसरा टीका लगवाना चाहिए. आपको बता दें तकरीबन 200 रुपए एक टिकें की कीमत है. ये टीका राजकीय पशु चिकित्सालय में भी उपलब्ध है.इस वायरस का उपचार वैक्सीनेशन से ही संभव है. अपने पालतू जानवरों का इसलिए समय पर टीकाकरण जरूर कराएं.

Tags: Bhopal news, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें