News18 India Mahapoll: कर्नाटक में बीजेपी, कांग्रेस या जेडीएस, पढ़ें ताजा अपडेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है. 224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 113 है. राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है. विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को सामने आएंगे. उससे पहले अब सभी की नजरें महापोल के आंकड़ों पर सबकी निगाहें टिकी हैं. बता दें कि बीजेपी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेट पार्टी के आला नेताओं ने कई दिनों तक चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी, तो वहीं कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी समेत कई नेता प्रदेश में डटे थे. तो आइए जानते हैं महापोल से जुड़े ताजा अपडेट्स.

TV 9 Bharatvarsh-Polstrat– टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्टाट के मुताबिक, कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत मिल सकता है. कांग्रेस को 99 से 109 सीट मिलने के आसार हैं, तो वहीं बीजेपी को 88 से 98 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. जेडीएस की बात करें तो पार्टी को 21 से 26 सीट मिल सकते हैं. अन्य के खाते में शून्य से लेकर 4 सीटें मिल सकती हैं.

ABP C-VOTER: एबीपी और सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक,  कांग्रेस को बढ़त मिल सकती है. कांग्रेस के खाते में 100 से 112 सीट आ सकती हैं तो वहीं बीजेपी को 83 से 95 सीटें मिल सकती हैं. जेडीएस को 21 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य के खाते में दो से 6 सीट जा सकती हैं.

ZEE NEWS MATRIZE- जी न्यूज और माटरिज के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन सकती है. कांग्रेस को 103 से 118 सीट मिल सकते हैं तो वहीं बीजेपी को 79 से लेकर 94 सीट मिलने का अनुमान है. जेडीएस को 25 से 33 सीट मिल सकता है. अन्य को दो से लेकर 5 सीट मिल सकते हैं.

Republic TV- P MARQ- रिपब्लिक टीवी- P MARQ के  एग्जिट पोल के मुताबिक, कर्नाटक में कांग्रेस को बढ़त मिलने के आसार हैं. कांग्रेस को 94 से 108 सीट मिल सकते हैं तो वहीं बीजेपी को 85 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है. जेडीएस के खाते में 24 से 32 सीटें आ सकती हैं तो वहीं अन्य को 2 से लेकर 6 सीटें मिल सकती हैं.

Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें