रामकथा के यजमान की पत्नी को ले भागा कथावाचक का चेला, अनोखी प्रेम कहानी का गवाह बना छतरपुर, कथा के बीच फैलाया प्रेम का जाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह परमार

छतरपुर. एमपी अजब है, एमपी गजब है. मध्य प्रदेश के बारे में यह कथन तो आपने कई बार सुना होगा. राज्य के छतरपुर में रामकथा के बाद जो कांड हुआ, उसे सुनकर आपको इस कथन पर यकीन हो जाएगा. छतरपुर में एक यजमान को रामकथा करवाना महंगा पड़ गया. कथा बांचने आए कथावाचक का शिष्य यजमान की पत्नी को ही लेकर भाग गया. इसके बाद पीड़ित पति ने कोतवाली थाने में शिकायत की. उसने कथावाचक के शिष्य पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाया. पति ने थाने में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया. उसके मामला दर्ज कराने के एक महीने बाद पत्नी मिल गई. एक तरफ पति उसके साथ नहीं रहना चाहता, तो पत्नी भी वापस आने से इनकार कर रही है.

पति का कहना है कि वह सामान लौटाए और तलाक दे दे. इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि इस केस में कोई अपराध नजर नहीं आ रहा. इसलिए किसी पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी. कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि राहुल तिवारी ने पिछले महीने पत्नी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट लिखवाई थी. पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई शुरू की. लेकिन, शिकायत के एक महीने बाद ही पत्नी मिल गई. महिला के मिलने के बाद पुलिस ने उसके बयान लिए और पति को थाने बुलाया. इस दौरान पत्नी ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया. पत्नी ने कहा कि वह चित्रकूट धाम के धीरेन्द्र आचार्य के शिष्य नरोत्तम दास दुबे के साथ रहना चाहती है. इसके बाद महिला और पति दोनों थाने से चले गए.

आपके शहर से (छतरपुर)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

एसपी ने कही ये बात
मामले को लेकर छतरपुर एसपी अमित सांघी ने कहा कि एक महिला कोतवाली इलाके से गई है. वह विवाहिता है, बालिग है. उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई थी. वह मिल गई है. एसडीएम के सामने उसके बयान भी हो गए हैं. महिला को उसका पति परेशान करता था. इस वजह से वो यहां से चली गई थी. इस मामले में कोई अपराध नहीं दिखाई दे रहा है. फिर भी, हमारी जांच जारी है. कुछ अपराध निकलेगा तो कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी.

यहां से शुरू हुई गड़बड़
दरअसल, यह मामला 2021 से शुरु हुआ. उस वक्त राहुल तिवारी ने गौरीशंकर मंदिर में रामकथा का आयोजन किया था. उसमें कथा वाचक धीरेन्द्र आचार्य अपने शिष्य नरोत्तम दास दुबे के साथ रामकथा करने आये थे. पति राहुल का आरोप है कि वहीं से उसकी पत्नी को शिष्य नरोत्तम ने प्रेमजाल में फंसाया और फिर दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया. दोनों लगातार उस पर बात करने लगे. पांच अप्रैल को नरोत्तम उसकी पत्नी को ले भागा. दूसरी ओर, पत्नी ने पुलिस से कहा है कि पति उसे परेशान करता है. इसलिए वह उसके साथ रहना नहीं चाहती. इस मसले पर पुलिस कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी.

Tags: Chhatarpur news, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें