कोल इंडिया में 10वीं पास के बाद कैसे और किन पदों पर पा सकते हैं नौकरी, जानें कितने लाख मिलती है सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Coal India Jobs : कोल इंडिया लिमिटेड भारत सरकार के स्वामित्व वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है. यह दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी है. कोल इंडिया लिमिटेड हर साल हजारों भर्तियां निकालता है. कोयले की खनन कंपनी में सरकारी नौकरी कई युवा चाहते हैं. आज हम लोग बात करेंगे कि कोल इंडिया में 10वीं के बाद कैसे नौकरी मिल सकती है. कोल इंडिया लिमिटेड कर्मचारियों को कई प्रकार की सुविधाएं और अच्छी सैलरी देता है. कोल इंडिया में लगभग तीन लाख 80 हजार कर्मचारी काम करते हैं. इस तरह यह कॉर्पोरेट एम्प्लॉयर भी है. कोल इंडिया लिमिटेड भारत में कुल कोयला उत्पादन में करीब 85 फीसदी योगदान देता है.

10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरियां

कोल इंडिया लिमिटेड में 10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरियों के अवसर की बात करें तो माइनिंग सरदार और सर्वेयर जैसे पदों पर भर्ती हो सकते हैं. साथ में माीनिंग सरदारशिप, वैलिड फर्स्ट एड एंड गैस टेस्टिंग सर्टिफिकेट और सर्वेयर सक्षमता जैसे सर्टिफिकेट्स की जरूरत होगी. इसलिए 10वीं पास करने के बाद पहले ये सर्टिफिकेट्स हासिल करें.


ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए मौके

कोल इंडिया लिमिटेड में माइनिंग, सिविल, मैकेनिकल, केमिकल, मिनिरल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग जैसे ट्रेड्स में बीटेक/बीटेक/डिप्लोमा करने वालों के लिए भी ढेरों अवसर हैं. कोल इंडिया में इंजीनियर से लेकर मैनेजर तक की भर्ती होती है.

कितनी मिलती है सैलरी

कोल इंडिया लिमिटेड में 10वीं, 12वीं पास लेवल की माइनिंग सरदार और सर्वेयर पद की बात करें तो 4.2 to 4.5 लाख रुपये सालाना सैलरी मिलती है. कोल इंडिया में इंजीनियर्स और ऊपर के पदों पर सैलरी 12 लाख से 25 लाख सालाना तक होती है. यह पदों के अनुसार भिन्न-भिन्न होती है. जब भर्ती नोटिफिकेशन आएगा तो उसमें आपको सही जानकारी मिल सकती है.

ये भी पढ़ें 

Success Story: छोटे शहर की लड़की, IIT से पढ़ाई, मां का छूटा साथ, UPSC टॉपर्स लिस्ट में आया नाम

NEET Exam: हो गई नीट परीक्षा, कैसे मिलेगा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन? MBBS में कितनी सीटें हैं?

Tags: Coal india, Job and career, Jobs news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें