पटना. बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के पटना पहुंचने से पहले सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. बाबा बागेश्वर के पटना पहुंचकर हनुमंत कथा करने को लेकर लगातार विरोध जारी है. एक तरफ जहां बीजेपी उनका खुलकर स्वागत कर रही है तो वहीं विरोधी दल के नेता विरोध जता रहे हैं. बाबा बागेश्वर के पटना पहुंचने से पहले विरोध की नई तस्वीर देखने को मिली हैं, जहां धीरेंद्र शास्त्री के स्वागत के लिए लगाए गए तमाम पोस्टरों को फाड़ दिया गया है.
बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन से पहले पटना शहर भर में स्वागत के लिए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए थे लेकिन रात के अंधेरे में सैकड़ों की संख्या में लगाए गए पोस्टरों को फाड़ दिया गया है. बाबा बागेश्वर के विरोध करने को लेकर तमाम पोस्टर फाड़ने वालों ने फिलहाल कोई जिम्मेदारी नहीं ली है और ना ही पता चला है कि इन पोस्टरों को किसने फाड़ा है लेकिन इस घटना का वीडियो सामने आया है. वीडियो में साफ तौर पर दिखाई पड़ रहा है कि कुछ युवक पटना के तमाम चौराहों पर लगे पोस्टरों को रात में फाड़ रहे हैं.
बाबा बागेश्वर के पोस्टर फाड़ने को लेकर बीजेपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यक्रम को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है. बीजेपी प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने कहा है कि विरोधी पोस्टर फाड़कर कार्यक्रम को नुकसान पहुंचाना चाह रहे हैं. राजद पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग बाबा के कार्यक्रम से घबराए हुए हैं.
आपके शहर से (पटना)

Bihar Weather Alert: बिहार में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, 13 जिलों में लू का अलर्ट, घर से ना निकलें

बिहार में बदहाल शिक्षा : स्कूल की टीवी में चल रहा भोजपुरी गाना,छात्र मोबाइल से दे रहे हैं एग्जाम,Video वायरल

Gold Rate in Patna: पटना में सोना हुआ सस्ता, चांदी 500 रुपये फिसली, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

500 लोकसभा सीटों पर One Against One का फार्मूला, JDU का दावा- एक हो रहे BJP विरोधी

प्यार करने की खौफनाक सजा, पहले नाबालिग प्रेमी युगल की हत्या की फिर जला रहे थे शव, पुलिस ने अधजली लाश की जब्त

Buxar News: बक्सर में करणी सेना बनएगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा,जानें कैसी है तैयारी

OMG! गया के इस स्कूल के बच्चे 2 दिन पहनते हैं आर्मी ड्रेस, वजह सुन सीना हो जाएगा 56 इंच का

आखिर थाने में क्यों लगा नोटों का ढेर? बंडल के बंडल आकर लोग दे जा रहे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Indian Navy Recruitment 2023: नौसेना में बिना परीक्षा ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, चाहिए ये योग्यता, 56000 है सैलरी

Good News: अतिक्रमण हटा कर पटना के पार्कों का होगा सौंदर्यीकरण, नगर निगम ने बनाया यह प्लान
इस मामले में राजद ने भी सफाई दी है. पार्टी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा है कि राजद पर लगाया गया आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है और इसकी भर्त्सना करता हूं. उन्होंने कहा कि यह राजद की संस्कृति नहीं रही है. हां हो सकता है कि किसी मनचले ने ऐसा काम किया होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bageshwar, Bageshwar Dham, Bihar News, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 16:10 IST








