UP Nagar Nikay Chunav 2023 : निकाय चुनावों से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बोलेरो से 6.75 लाख नकद बरामद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कृष्ण गोपाल द्विवेदी/बस्ती. निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही चुनाव आयोग भी सख्त हो गया है. नगर निकाय चुनाव को लेकर चेकिंग के दौरान बस्ती जिले में पुलिस और स्टेटिक टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने मंगलवार रात करीब 12.30 बजे बोलेरो कार से 6.75 लाख रुपये कैश बरामद किया है. निकाय चुनाव के बीच इतनी बड़ी रकम बरामदगी के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. आशंका जताई जा रही है की निकाय चुनाव में पैसा खपाने के लिए जा रहा था. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं, इतनी बड़ी रकम पकड़े जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है.

चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और नोट के बदले वोट को रोकने के लिए बस्ती जनपद में स्टेटिक टीम बनाई गई है. जो शक होने पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करती है, उसी क्रम में कल बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध लगने रात करीब 12.30 बजे एक बोलेरो (UP51 AM 2738) को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका, जिसमें राजन अग्रहरी नामक व्यक्ति बैठा था, जो खुद को गाड़ी मालिक बता रहा था.

आरोपी राजन ने बताया खुद को व्यापारी
जब पुलिस और स्टेटिक टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ और जब गाड़ी मालिक से कैश के बारे में पूछताछ की गई तो वो कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सका. जिसके बाद पुलिस ने कैश वहां को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई. जब पैसो की काउंटिंग की गई तो कुल कैश 6.75 लाख निकला, पूछताछ के दौरान राजन अग्रहरी ने अपने आप को व्यापारी बताया. जिसके बाद पैसों के संबंध में पेपर मांगे गए लेकिन पैसों से संबंधित कोई कागज नहीं दिखा सका पुलिस ने पैसों को सीज कर दिया है.

पैसों से संबंधित कागज नहीं दिखा सका आरोपी
एसपी गोपाल चौधरी ने बताया कि रात में चेकिंग के दौरान स्टेटिक टीम ने गाड़ी से 6.75 लाख कैश बरामद किया है. राजन से जब पैसों के संबंध में पेपर मांगे गए तो वह पैसों से संबंधित कोई कागज नहीं दिखा सका. इसके बाद पुलिस ने पैसों को सीज कर दिया है.पैसों के संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं. इस के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Basti news, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें