Atiq Ahmed की पत्‍नी ने बुर्का छोड़ क्‍यों ओढ़ा भगवा चोला? शाइस्ता परवीन को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुल‍िस माफ‍िया अतीक अहमद की पत्‍नी लेडी डॉन शाइस्‍ता परवीन को लेकर अब तक का बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है क‍ि पुल‍िस जब 17 अप्रैल को मरियाडीह की गलियों की खाक छान रही थी तब गुड्डू मामा की मदद से शाइस्‍ता परवीन गंगा के रास्ते स्टीमर से फरार हो गई थी. बताया जा रहा है क‍ि शाइस्‍ता परवीन स्टीमर से गंगा के रास्ते संगम इलाके में पहुंची थी. इसके बाद शाइस्‍ता ने संगम से सतना तक का सफर भगवा वस्त्र धारण करके कार से किया था.

सूत्रों से म‍िली जानकारी के अनुसार, शाइस्‍ता सतना से ट्रक के जरिये मुंबई के बांद्रा पहुंची. इस मामले में पुल‍िस टीम ने स्टीमर के मालिक को हिरासत में ल‍िया है और उससे पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है क‍ि स्‍टीमर माल‍िक धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा गेट न-2 के पास है. स्‍टीमर के जर‍िए जब शाइस्‍ता फरार हुई थी उस वक्‍त शाइस्ता परवीन के साथ अतीक का गनर रहा एहतेशाम भी मौजूद था.

आपके शहर से (इलाहाबाद)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

अतीक अहमद का गुर्गा गुड्डू मामा अमरूद का बड़ा व्यापारी है. गुड्डू मामा की मदद से ही शाइस्‍ता प्रयागराज से फरार हुई थी. सतना जाने वाले मार्गों पर लगे CCTV फुटेज को पुल‍िस खंगाल रही है. यूपी STF की एक टीम शाइस्‍ता की तलाश में बांद्रा भी गई. बांद्रा में अतीक के करीबियों के ठिकानों पर STF ने छापेमारी भी की. बताया जा रहा है क‍ि बांद्रा के एक बड़े राजनीतिक घराने के पनाह में शाइस्‍ता बताई जा रही है.

वहीं माफिया अतीक अहमद के एनकाउंटर में मारे गए बेटे असद को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है क‍ि असद ने बरेली जेल में ही उमेश पाल को सीने पर गोली मारने का ऐलान किया था. असद के दोस्त आति जफर ने पुलिस की पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है. राजू पाल हत्याकांड के बाद से ही अतीक अहमद और उमेश पाल की दुश्मनी चल रही थी, लेकिन उमेश पाल हत्याकांड से पहले फोन पर अतीक और उमेश पाल की बात हुई थी. यह बातचीत अतीक अहमद के गुर्गे गुड्डू मुस्लिम ने अपने फोन से कराई थी. बातचीत के दौरान अतीक अहमद ने उमेश पाल को जमकर गालियां दी थी, लेकिन उमेश पाल डरा नहीं बल्कि उसने भी अतीक को गालियां दी थी.

Tags: Atiq Ahmed, Prayagraj News, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें