CGBSE 10th, 12th Result 2023 DECLARED: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, इस Direct Link से करें चेक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

CGBSE 10th, 12th Result 2023 DECLARED: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने आज यानी 10 मई को कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट (CGBSE 10th, 12th Result 2023) जारी कर दिया है. रिजल्ट की घोषणा स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने की है. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (CGBSE 10th, 12th Result) चेक कर सकते हैं. परीक्षा 1 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी.

इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://cgbse.nic.in/ के जरिए भी CGBSE 10th, 12th Result 2023 को चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी छात्र रिजल्ट (CGBSE 10th, 12th Result 2023) देख सकते हैं. इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च के बीच सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक हुई थी. कक्षा 12वीं या हायर माध्यमिक परीक्षा 1 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी. पिछले साल, छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 14 मई, 2022 को कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (CGBSE 10th, 12th Result) जारी किए थे. कक्षा 10वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.23% और कक्षा 12वीं के लिए 79.03% दर्ज किया गया था.

CGBSE 10th, 12th Result 2023 ऐसे करें चेक
CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर CGBSE 10th, 12th Result 2023 के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें.
अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
आपका CGBSE 10th, 12th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
CGBSE 10th, 12th Result 2023 चेक करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.

आपके शहर से (रायपुर)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

ये भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज, यहां जानें पल-पल की अपडेट्स

Tags: Board result, Board Results, Chhattisgarh Board Results

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें